Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara-Sidharth Wedding: रणवीर सिंह के गाने पर थिरके कियारा-सिद्धार्थ के मेहमान, संगती नाइट से सामने आया वीडियो

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 11:44 AM (GMT+05:30)

    Kiara Advani- Sidharth Malhotra Sangeet Ceremony Video कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की रॉयल वेडिंग की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीते दि ...और पढ़ें

    Kiara Advani- Sidharth Malhotra Sangeet Video, Instagram
    Kiara Advani- Sidharth Malhotra Sangeet Video, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kiara Advani- Sidharth Malhotra Sangeet Ceremony Video: बॉलीवुड के पावर कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। दोनों शाही अंदाज में 7 फरवरी को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में सात फेरे लेंगे। वेडिंग से पहले दोनों की मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई थी। सिद्धार्थ और कियारा ने सभी फंक्शन्स के लिए बेहद टाइट सिक्योरिटी रखी है, लेकिन फिर भी संगीत नाइट के कई सारे वीडियो और फोटो लीक हो गए है।

    यह भी पढ़ें- Kiara Sidharth: कड़ी सुरक्षा के बावजूद प्री-वेडिंग की फोटो हुई लीक? गुलाबी ड्रेस में खूबसूरत दिखीं कियारा

    संगीत में छाया रणवीर सिंह का बाजीराव अंदाज

    कियारा और सिद्धार्थ के फैंस अपने फेवरेट स्टार्स की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्ट्रेस के वेडिंग लुक को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं। इस बीच ट्विटर पर संगीत नाइट के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। इनमें से एक वीडियो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फिल्म बाजीराव मस्तानी का गाना मल्हार प्ले हो रहा है।

    संगीत सेरेमनी से लीक हुआ वीडियो

    दूसरे वीडियो में इंग्लिश सॉन्ग दिस इज द बैड गाना सुना जा सकता है। वीडियो में कियारा और सिड की संगीत नाइट में आया बैंड भी धमाकेदार अंदाज में ढोल बजाते हुए नजर आ रहा है।

    कियारा- सिड के वेडिंग फंक्शन

    कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरु हो गए है। पहले दिन मेहंदी सेरमनी रखी। वहीं, दूसरे दिन मेहमानों के लिए पहले खास लंच का इंतजाम किया गया, इसके बाद संगीत नाइट हुई। अब मंगलवार को पहले कियारा और सिड की हल्दी सेरेमनी होगी, इसके बाद दोनों सात फेरे लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो जाएंगे। वेडिंग के बाद 7 फरवरी की शाम को दोनों का रिसेप्शन भी होगा।

    खबरें और भी

    शादी में वीआईपी गेस्ट करेंगे शिरकत

    कियारा और सिद्धार्थ की वेडिंग में बॉलीवुड के कई बड़े स्टार्स शिरकत करने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वेडिंग में शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जूही चावला, करण जौहर और मनीष मल्होत्रा शिरकत करेंगे। इनके अलावा शादी में अंबानी परिवार भी पहुंचेगा। ईशा अंबानी और उनके पति आनंद पिरामल कियार और सिड की वेडिंग अटेंड करने के लिए जैसलेर पहुंच भी चुके हैं।