Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sidharth Kiara Grand Welcome: दिल्ली में ढोल-नगाड़ों के साथ हुआ सिद्धार्थ-कियारा का वेलकम, जमकर नाचा ये कपल

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 09:08 AM (IST)

    Sidharth Kiara Grand Welcome सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी कर बुधवार को दिल्ली पहुंचे । सिद्धार्थ अपनी द ...और पढ़ें

    Kiara Advani, Sidharth Malhotra, Sidharth Kiara Wedding, Sidharth Kiara Wedding Delhi Reception, Sid Kiara Welcome in Delhi, Sidharth kiara Look
    Kiara Advani, Sidharth Malhotra, Sidharth Kiara Wedding, Sidharth Kiara Wedding Delhi Reception, Sid Kiara Welcome in Delhi, Sidharth kiara Look

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Kiara Grand Welcome: सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद आखिरकार सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी रचाई। इस शाही शादी में कई फिल्मी हस्तियां शामिल हुई थी। ग्रैंड वेडिंग के बाद अब न्यूली वेड कपल 8 फरवरी को दिल्ली पहुंचा। सिद्धार्थ अपनी दुल्हनिया को अपने दिल्ली वाले घर लेकर पहुंचे। जहां उनका ग्रैंड वेलकम किया गया।

    ढोल के साथ हुआ कियारा- सिद्धार्थ का स्वागत

    दिल्ली पहुंचे पर सिद्धार्थ-कियारा का ढोल के साथ स्वागत किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे साफ घर के बाहर ढोल बज रहे है। मल्होत्रा ​​​​के कुछ सदस्य डांस भी करते नजर आ रहे हैं। वहीं कियारा और सिड ने भी इस दौरान थोड़ा का डांस किया था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    देसी लुक में नजर आया ये कपल

    जैसलमेर से निकलते वक्त सिद्धार्थ और कियारा वेस्टर्न लुक में नजर आए थे, लेकिन एक्ट्रेस जैसे ही दिल्ली पहुंची तो उन्होंने अपने लुक को देसी लुक में बदल दिया। इस दौरान वह खूबसूरत रेड कलर के आउटफिट में सूट में नजर आई। मांग में सिंदूर, हाथों में चूड़ा और गले में मंगलसूत्र पहने एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थी। वहीं सिद्धार्थ भी उन्हें ट्विनिंग करते नजर आए। सिड व्हाइट पजामा के साथ रेड कुर्ते में दिखे। इसपर उन्होंने एम्ब्रॉयडरी वाले शॉल कैरी किया हुआ था।

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    दिल्ली होगा वेडिंग रिसेप्शन

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिद्धार्थ-कियारा आज यानी 9 फरवरी को दिल्ली में फैमिली रिसेप्शन देने वाले हैं। दिल्ली के बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 10 फरवरी को मुंबई वापस आएंगे। कहा जा रहा है कि 12 फरवरी को मुंबई में भी ये कपल फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट करेंगे।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

    सिड-कियारा ने शेयर की थी शादी की तस्वीरें

    वहीं शादी के बाद सिद्धार्थ और कियारा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई प्यारी तस्वीरे शेयर की थी। शादी के जोड़े में सजे सिड-कियारा एक-दूसरे में खोए नजर आए थे। तस्वीरों को शेयर करते हुए दोनों ने कैप्शन में लिखा था ‘अब हमारी परमानेंट बुकिंग हो गई है..आगे की जर्नी के लिए आपके प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।

    यह भी पढ़ें- Kiara Sidharth Wedding: रेड सूट पहन ससुराल पहुंची कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ संग बांटी मिठाई

    यह भी पढ़ें- Rakhi Sawant: आदिल के जेल जाने के बाद राखी सावंत ने दिया बयान, कहा- 'मैं गुनाह नहीं करना चाहती'