Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kiara-Sidharth: सिद्धार्थ की दुल्हनिया को खूबसूरती में टक्कर देती हैं उनकी साली, तस्वीरें देख थाम लेंगे दिल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 07 Feb 2023 04:10 PM (IST)

    कियारा और सिद्धार्थ की शादी में फैशन डिजाइनर मल्होत्रा फिल्म निर्माता करण जौहर एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत जूही चावला के अलावा कियारा क ...और पढ़ें

    Photo Credit : Kiara Advani Instagram Photo Screenshot
    Photo Credit : Kiara Advani Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Sidharth Malhotra Sister In Law: बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी आज सात फेरे लेने वाले हैं। इंडस्ट्री के मोस्ट अडोरेबल कपल की शादी इस वक्त सबसे ज्यादा खबरों में बनी हुई है। कियारा और सिद्धार्थ की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ फोर्ट में बेहद ही शाही तरीके से हो रही है। इस शाही शादी में शामिल होने के लिए सभी मेहमान और दोस्त वेन्यू पर पहुंच गए हैं। बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस संग शादी कर सिद्धार्थ खुशी से फूल नहीं समा रहे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं खूबसूरती के मामले में कियारा की बन उनसे कम नहीं हैं।

    पेशे से वकील हैं कियारा की बहन

    कियारा आडवाणी की बहन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की होने वाली सारी बेहद खूबसूरत हैं। कियारा की बहन का नाम इशिता आडवाणी है। बता दें, 5 मार्च, 2022 को इशिता की शादी हुई है। इशिता पेशे से एक वकील हैं। उन्होंने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की है। इशिता भले ही एक्टिंग से दूर हों, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इशिता का इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनकी खूबसूरत तस्वीरों और वीडियो से भरा हुआ है।

    बेहद खूबसूरत हैं सिद्धार्थ की साली साहिबा

    इशिता आडवाणी खूबसूरती में अपनी बहन कियारा को कड़ी टक्कर देती हैं। इशिता के पति का नाम कर्मा विवान है। इशिता और कर्मा की शादी भी काफी शाही अंदाज में हुई थी। कियारा की तरह ही इशिता की शादी भी काफी चर्चा में रही थी। इशिता की शादी की वायरल तस्वीरों में कियारा भी काफी खूबसूरत नजर आईं थीं।

    सूर्यगढ़ पैलेस में शाही अंदाज में होगी शादी

    आपको बता दें कि कियारा और सिद्धार्थ की शादी की रस्में दो दिन पहले से ही शुरू हो चुकी हैं। जहां, 6 फरवरी को उनकी संगीत सेरेमनी थी। वहीं, हल्दी और शादी आज यानी 7 फरवरी, 2023 को संपन्न होगी। महज कुछ ही घंटों में कपल सात फेरे लेंगे। शादी के बाद सूर्यगढ़ पैलेस में ही रात को एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई है। सोशल मीडिया पर दोनों ही स्टार्स को फैंस और बॉलीवुड सेलेब्स बधाई देते नजर आ रहे हैं।  

    खबरें और भी