Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'मेरी पहचान बदल गई...' Kiara Advani मदरहुड जर्नी को याद कर हुईं इमोशनल, जिंदगी में आए बदलावों पर अब छलका दर्द

    Updated: Sun, 10 May 2026 09:31 AM (IST)

    कियारा आडवाणी ने मदर्स डे पर अपनी बेटी सारायाह के जन्म के बाद मदरहुड और पोस्टपार्टम के अनुभवों पर बात की। उन्होंने बताया कि मां बनने के बाद उनकी पहचान ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कियारा आडवाणी (Kiara Advani) ने 15 जुलाई 2025 को एक बेटी को जन्म दिया। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा की ये पहली संतान है जिसका नाम उन्होंने प्यार से सारायाह रखा है।

    हाल ही में एक इंटरव्यू में मदर्स डे के मौके पर कियारा ने मदरहुड और पोस्टपार्टम को लेकर बात की। मदरहु़ड और पोस्टपार्टम पर पहली बार सार्वजनिक तौर पर बात करते हुए कियारा इमोशनल हो गईं।

    यह भी पढ़ें- Toxic में यश के साथ Kiara Advani के रोमांटिक सीन्स से मचेगा तहलका, फिल्म में करेंगी दमदार एक्शन

    मां बनने के बाद कितनी बदल गई जिंदगी?

    जीवन में आए इस महत्वपूर्ण बदलाव के बारे में बात करते हुए कियारा फूट-फूटकर रो पड़ीं। कियारा ने राज शमानी के साथ बातचीत में बताया कि मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई थी। उन्होंने कहा कि शुरुआती कुछ महीने उनके लिए बेहद कठिन रहे और वो खुद को समझने की कोशिश करती रहीं। इस दौरान पति सिद्धार्थ मल्होत्रा ने उनका हर कदम पर साथ दिया।

    Kiara (15)

    मदरहुड पर बात करते हुए कियारा ने कहा कि एक तरीके से उनकी पूरी पहचान बदल गई। कियारा ने खुलासा किया कि उन्होंने एक मां के रूप में अपनी नई वास्तविकता को समझने, नई चीजें सीखने और कई पुरानी आदतों को छोड़ने के लिए खुद को छह महीने का समय दिया।

    खुद को समय देना सीख रही एक्ट्रेस

    कियारा ने कहा, “पोस्टपार्ट्म के बारे में कोई बात नहीं करता, जबकि इस पर और अधिक चर्चा होनी चाहिए… मदरहुड एक ऐसा बदलाव है जो पहचान को बदल देता है। यह एक बिल्कुल नई दुनिया है, और उस समय, मातृत्व से गुजर रही महिला के लिए खुद को समय देना मुश्किल होता है। इसमें समय लगता है। मुझे छह महीने लगे… पिछले छह महीनों में, मैंने बस खुद से यही कहा है, खुद को समय दो।”

    Kiara (8)

    बेटी के जन्म ने क्या दिया वो मौका

    कियारा ने आगे कहा, “आप दूसरों के लिए इतना कुछ करते हैं कि आप खुद से अपने रिश्ते को भूल जाते हैं। वो बातें जो आपको खुद से कहनी चाहिए। मेरे लिए, पूरी जिंदगी मैं दूसरों पर ही केंद्रित रही हूं, लेकिन मेरे बच्चे के जन्म के बाद जो बदलाव आया है, वो ये है कि मुझे आखिरकार खुद से अपने रिश्ते को संवारने का समय मिला है। और शायद यही सबसे अच्छी बात है जो मैंने अपने लिए की है। 34 साल बाद, मैंने सीमाएं तय करना सीख लिया है।

    मैंने खुद से आलोचनात्मक बातें न करना सीख लिया है, क्योंकि कभी-कभी आप अपने हर काम के बारे में जरूरत से ज्यादा आलोचनात्मक हो जाते हैं। मैंने डर पर ध्यान न देना सीख लिया है। ये सारी बातें मुझे इन छह महीनों में खुद को सिखानी पड़ीं।”

    फिलहाल, कियारा अपनी अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की रिलीज की तैयारियों में जुटी हैं। गीतु मोहनदास द्वारा निर्देशित इस फिल्म में यश डबल रोल निभाते नजर आएंगे। साथ ही नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय भी अहम भूमिका में होंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- Toxic में यश के साथ Bold Scenes हटवाने की खबरों पर भड़कीं कियारा आडवाणी, कहा- 'बिल्कुल बकवास...'