यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kill Trailer: खून-खराबे से भरी एक्शन थ्रिलर 'किल', कमजोर दिल वालों को करण जौहर ने दी ये सलाह
Karan Johar ने अपनी आगामी फिल्म किल (Kill Trailer) को लेकर नया अपडेट शेयर किया है। अनाउंसमेंट के बाद से ही एक्शन थ्रिलर की रिलीज का इंतजार किया जा रहा ...और पढ़ें

HighLights
- किल का खतरनाक पोस्टर हुआ रिलीज
- खून-खराबे से भरी करण जौहर की फिल्म
- किल की रिलीज डेट से उठा पर्दा
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kill Release Date: 'मिस्टर एंड मिसेज माही' का क्रेज अभी खत्म ही नहीं हुआ था कि फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी आगामी फिल्म 'किल' का एलान कर दिया है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से बज बना हुआ था। फिल्म की अनाउंसमेंट तो पहले ही हो गई थी। अब फिल्म को लेकर एक अपडेट सामने आ गया है।
करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'किल' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। फिल्म में लक्ष्य लालवानी, तान्या मानिकतला और राघव जुयल हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद से ही एक के बाद एक खतरनाक पोस्टर जारी कर दर्शकों की एक्साइटमेंट बढ़ाई जा रही है। इसका टीजर भी काफी पसंद किया गया था।
करण जौहर ने दी फैंस को ये नसीहत
टीजर के बाद 'किल' के ट्रेलर को लेकर बेताबी है। जल्द ही फिल्म ट्रेलर रिलीज होने वाला है। ट्रेलर से पहले करण जौहर ने दर्शकों को सलाह दी है। उन्होंने इसे भारत की सबसे हिंसक फिल्म बताया है। 10 जून को 'किल' के पोस्टर्स शेयर करते हुए डायरेक्टर ने कैप्शन में लिखा, "भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे खूनी यात्रा का स्वाद चखने के लिए तैयार हो जाइए।"
यह भी पढ़ें- तो इस वजह से Karan Johar की कार के पीछे भागे थे हीरामंडी के 'ताजदार', बोले- 'मैं उनके ऑफिस गया और...'
किल की स्टार कास्ट
करण जौहर ने आगे कहा, "चेतावनी: इस फिल्म में हिंसक कंटेंट है जो कुछ दर्शकों के लिए तीव्र और परेशान करने वाली हो सकती है। दर्शकों को विवेक का उपयोग करने की सलाह दी जाती है।" इस फिल्म में लक्ष्य लालवानी (Lakshya Lalwani), तान्या मानिकतला (Tanya Maniktala) और राघव जुयल (Raghav Juyal) अहम भूमिका में नजर आएंगे।
खबरें और भी
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'किल' का निर्देशन निखिल नागेश भट्ट (Nikhil Nagesh Bhatt) ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है। यह मूवी 5 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के पोस्टर्स देख यूजर्स ने जमकर रिएक्शन दिये हैं और कहा है कि वह इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।