विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

2 मिनट का न्यूड सीन देकर मचाई थी सनसनी, जूनियर आर्टिस्ट की हैं बेटी, आज गुमनामी के साये में 'टार्जन गर्ल'

Published: Sun, 23 Mar 2025 03:53 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 23 Mar 2025 04:38 PM (GMT+05:30)

बॉलीवुड में बहुत कम एक्ट्रेस ऐसी रही हैं जिन्होंने अपनी अदाकारी के साथ-साथ हॉटनेस के दम पर सिनेमा जगत में ...और पढ़ें

कौन है ये हॉट एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)
कौन है ये हॉट एक्ट्रेस (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. बॉलीवुड की बेहद हॉट एक्ट्रेस
  2. 90 के दशक में मचाई थी सनसनी
  3. हॉटनेस के दम पर बनाई थी पहचान

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत के अनसुने किस्सों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अभिनेत्रियों के नाम जरूर शामिल होते हैं। कुछ अदाकारा ऐसी रहीं, जो अपनी बेबाक खूबसूरती और कमाल की एक्टिंग के लिए लोकप्रिय हुईं, तो दूसरी तरफ बी टाउन की कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेज ऐसी रहीं, जिन्होंने बोल्डनेस के दम पर बॉलीवुड में स्टारडम कमाया। 

आज इस लेख में हम आपको 90 के दशक की उस हसीना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने हीरो के सामने करीब 2 मिनट का न्यूड सीन्स देकर सनसनी मचा दी थी। आइए जानते हैं कि वो खूबसूरत अदाकारा कौन हैं। 

बेहद हॉट रही ये अभिनेत्री

बीते समय में हिंदी सिनेमा की हॉट एक्ट्रेस के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें किमी काटकर (Kimi Katkar) का नाम जरूर शामिल होगा। जी हां किमी वो अदाकारा रहीं, जिन्होंने ऑन कैमरा बोल्डनेस की सारी हदें पार कर दीं। 80 और 90 के दशक में हर किसी कौ चौंका दिया।

ये भी पढ़ें- 1 मिनट का न्यूड सीन देकर स्टार बनी थी ये एक्ट्रेस, 20 साल की उम्र में प्रेग्नेंट होने की वजह से हो गई थी गायब

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

1985 में आई फिल्म एडवेंचर्स ऑफ टार्जन में एक्टर हेमंत बिरजे संग उन्होंने भर-भर के हॉट सीन दिए, जिनके दम पर उनकों रातोंरात शोहरत मिली। लेकिन किमी काटकर के करियर का सबसे चर्चित न्यूड सीन करीब 2 मिनट का रहा था, जो उन्होंने काला बाजार फिल्म में दिया था।

फोटो क्रेडिट- यूट्यूब

इस मूवी में उनके साथ अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकार भी मौजूद रहे। इस मूवी में अनिल के सामने किमी का एक टॉपनेस सीन (Kimi Katkar Hot Scene) दिखाया गया, जो हॉटनेस से भरा था। इसके बाद उनके नाम पर इंडस्ट्री की हॉट एक्ट्रेस की मुहर लग गई थी। 

एक गाने से बदली किमी की किस्मत

किमी काटकर ने अपने फिल्मी करियर में अनिल कपूर, गोविंदा और अमिताभ बच्चन जैसे कई अभिनेताओं के साथ काम किया। लेकिन बिग बी की फिल्म हम के जुम्मा चुम्मा (Jumma Chumma Song) गाने में उनके आइटम डांस ने सिनेमा जगत में तहलका मचा दिया और इस गाने के बाद किमी की किस्मत बदल गई। आज भी इसी गीत के लिए उन्हें याद किया जाता है। 

फोटो क्रेडिट- फेसबुक

अब कहां किमी काटकर

एक वक्त पर सिनेमा जगत की लोकप्रिय अभिनेत्री रहने वालीं किमी काटकर ने करियर के पीक पर आकर बॉलीवुड छोड़ दिया था। 1992 में उन्होंने फोटोग्राफर शांतनु शौरी के साथ शादी रचाई। इनका एक बेटा भी है, जिसका नाम सिद्धांत शांतनु शौरी है। उनके बेटे को पेट का कैंसर हुआ था, जिसके इलाज के लिए वह ऑस्ट्रेलिया चली गई थीं।

इस दौरान वह लगभग 5 साल तक मेलबर्न में रहीं। हालांकि बाद में वह भारत में वापस आ गईं और फिलहाल गोवा में अपने परिवार के साथ रह रही हैं। मालूम हो कि शादी के बाद ही उन्होंने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया था।  एक बात और जिमी काटकर के माता-पिता सिनेमा जगत में जूनियर आर्टिस्ट के तौर पर मौजूद रहे, लेकिन उन्हें कभी भी स्टार किड का दर्जा नहीं मिला।

ये भी पढ़ें- 3 दिन तक चली थी एक किसिंग सीन की शूटिंग, सेट पर मां के सामने बेटी ने हीरो को किया था लिपलॉक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।