विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किंग्स चार्ल्स 3 के कोरोनेशन कॉन्सर्ट में Sonam Kapoor पहनेंगी खास गाउन, अनामिका खन्ना ने किया तैयार

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sun, 07 May 2023 06:38 PM (IST)

King Charles III Coronation Sonam Kapoor Gown सोनम कपूर जल्द किंग्स चार्ल्स III के कोरोनेशन में नजर आएंगी। इसमें उनके ...और पढ़ें

King Charles III Coronation Sonam Kapoor Gown, Sonam Kapoor Gown
King Charles III Coronation Sonam Kapoor Gown, Sonam Kapoor Gown

नई दिल्ली, जेएनएन। King Charles III Coronation Sonam Kapoor Gown: सोनम कपूर किंग्स चार्ल्स तृतीय के कोरोनेशन में नजर आएंगी। यह लंदन के विंडसर महल में होगा। फैंस में इस बात को लेकर बेचैनी है कि सोनम कपूर इस अवसर पर कौन सी ड्रेस पहनने वाली है। अब पता चला है कि सोनम कपूर ने एक फ्लोर लेंथ गाउन पहनने का निर्णय लिया है।

सोनम कपूर के गाउन को अनामिका खन्ना ने डिजाइन किया हैं

सोनम कपूर के गाउन को अनामिका खन्ना और एमिलिया विचस्टेट ने डिजाइन किया हैं। खबरों के अनुसार, कई वैश्विक मेहमानों की उपस्थिति में सोनम कपूर ने फ्लोर लेंथ गाउन पहनने का निर्णय लिया है। ड्रेस 17वीं और 18वीं सेंचुरी की कैलिको प्रिंट से प्रेरित होगी। सोनम कपूर की ड्रेस काफी खूबसूरत होगी।

View this post on Instagram

A post shared by Dior Official (@dior)

सोनम कपूर की डिजाइनर अनामिका खन्ना से खास दोस्ती है

सोनम कपूर की डिजाइनर अनामिका खन्ना से खास दोस्ती है। वह अक्सर उनके डिजाइन किए हुए कपड़े पहने नजर आती हैं। उन्होंने सोनम कपूर की शादी की रिसेप्शन में भी ड्रेस डिजाइन की थी। वहीं, किंग चार्ल्स तृतीय के कोरोनेशन कंसर्ट में पूरी दुनिया से सेलिब्रिटी उपस्थित होंगे। सोनम कपूर के अलावा टॉम क्रूज और पुसीकैट डॉल्स भी शामिल है। इसे लेकर सोनम कपूर के फैंस भी काफी उत्साहित है।

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर लंदन में पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ रुकेंगी

सोनम कपूर लंदन में अपने पति आनंद अहूजा और बेटे वायु के साथ रुकेंगी। यह पहली बार है जब सोनम कपूर किसी रॉयल फैमिली के कार्यक्रम में भाग लेंगी। सोनम कपूर का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है। वह अक्सर अपने फैंस से भी बातचीत भी करती है। 

View this post on Instagram

A post shared by Sonam Kapoor Ahuja (@sonamkapoor)

सोनम कपूर जल्द फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी

सोनम कपूर जल्द फिल्मों में भी वापसी करने वाली है। वह फिल्म ब्लाइंड में नजर आएंगी। बेटे वायु को अगस्त 2022 में जन्म देने के बाद यह उनकी पहली फिल्म होगी। फिल्म में उनके अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलिट दुबे भी होंगे। ब्लाइंड 2011 में आई कोरियन फिल्म की ऑफिशियल रीमेक है। सोनम कपूर ने कई फिल्मों में अहम भूमिका निभाई है। उनकी भूमिकाएं काफी पसंद की गई है। वह कई कलाकारों के साथ काम कर चुकी है। उनकी फिल्मों को नेशनल अवार्ड्स भी मिल चुके है।