विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह रुख खान की King में हुई इस वर्सेटाइल एक्टर की एंट्री! 30 साल बाद पर्दे पर दोबारा दिखेगी जोड़ी

Published: Mon, 12 May 2025 04:55 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 12 May 2025 06:19 PM (GMT+05:30)

सुपरस्टार शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) का नाम बीते समय से फिल्म किंग को लेकर लगातार सुर्खियां बटोर रहा ...और पढ़ें

शाह रुख खान की किंग (फोटो क्रेटिड- एक्स)
शाह रुख खान की किंग (फोटो क्रेटिड- एक्स)

HighLights

  1. किंग मूवी को मिल गया नया एक्टर
  2. शाह रुख खान के साथ करेगा वापसी
  3. बेटी सुहाना खान भी किंग में आएंगी नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। निर्देशक सिद्धांत आनंद की मोस्ट अवेटेड मूवी किंग शाह रुख खान की अगली फिल्म होने वाली है। इस एक्शन थ्रिलर में शाह रुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी पर्दे पर दिखाई देंगी। समय-समय पर किंग की स्टार कास्ट को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। 

अब खबर आ रही है कि किंग (King) फिल्म में हिंदी सिनेमा के एक दिग्गज अभिनेता की एंट्री हो गई है, जो 30 साल बाद शाह रुख खान के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करेगा। आइए जानते है कि वो बॉलीवुड एक्टर आखिर कौन है। 

किंग में हुई इस दिग्गज अभिनेता की एंट्री

शाह रुख खान की किंग को लेकर लंबे समय से चर्चाओं को बाजार गर्म बना हुआ है। कभी इसकी शूटिंग शेड्यूल तो कभी स्टार कास्ट का मुद्दा सुर्खियां बटोरता है। अब टेली चक्कर की एक रिपोर्ट में किंग के नए कलाकार की सूचना सामने आई है। खबर के मुताबिक किंग में बॉलीवुड के वर्सेटाइटल एक्टर अनिल कपूर अहम किरदार निभाते हुए नजर आ सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- जब 36 घंटे तक Shah Rukh Khan ने नॉनस्टाप की थी शूटिंग, फिल्म नहीं टीवी सीरियल से जुड़ा है रोचक किस्सा

फोटो क्रेडिट- एक्स

हालांकि, उनका किंग में किरदार पॉजिटिव होगा या नेगेटिव उसको लेकर अभी तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अगर वास्तविक अनिल कपूर किंग का हिस्सा बनते हैं तो यकीनन तौर पर फैंस के लिए ये एक स्पेशल ट्रीट होगी। जानकारी ये भी मिल रही है कि 18-20 मई से किंग की शूटिंग शुरू की जा सकती है। इससे पहले आखिरी बार शाह रुख और अनिल को फुल टाइम 1995 में आई फिल्म त्रिमूर्ती में देखा गया था।

फोटो क्रेडिट- AI

इसके अलावा ओम शांति ओम, द जोया फैक्टर और टोटल धमाल में इन दोनों के आपसी कैमियो देखने को मिले हैं। ऐसे में अब किंग के जरिए 30 साल बाद ये दोनों एक दूसरे के साथ सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करते दिख सकते हैं। गौर किया जाए किंग की रिलीज डेट की तरफ तो अगले साल 2026 में शाह रुख खान की इस बहुचर्चित फिल्म को रिलीज किया जाता है। 

क्या होगी किंग की स्टार कास्ट

इस खबर के सामने के बाद शाह रुख खान की किंग की स्टार कास्ट की तरफ पर एक नजर डाली जाए तो उसमें अब अरशद वारसी, सुहाना खान और अनिल कपूर का नाम शामिल होता दिख रहा है। यकीनन तौर पर सिनेमा के लिए इन चारों कलाकारों को एक साथ देखना शानदार अनुभव रहेगा। 

ये भी पढ़ें- आधे रस्ते में अटक गई Shah Rukh Khan की 'किंग'? मेकर्स ने इस कारण अचानक रोक दी शूटिंग

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।