King की रिलीज डेट से Shakti Shalini के मेकर्स को बड़ा खतरा! क्या पोस्टपोन होगी अनीत पड्डा की फिल्म?
शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'किंग' 24 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज होगी। हाल ही में इसका टीजर रिलीज हुई। हालांकि, यह फिल्म मैड ...और पढ़ें
-1769262385806_m.webp)
शक्ति शालिनी की रिलीज डेट होगी कैंसिल (फोटो-इंस्टाग्राम)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) ने एक दमदार टीजर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म किंग की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है। शाह रुख की मच अवेटेड फिल्म क्रिसमस के मौके पर 24 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। एक्शन पैक्ड टीजर को देखकर दर्शकों के मन में मूवी देखने की दिलचस्पी और भी बढ़ गई है।
अब एक तरफ जहां शाह रुख के फैंस इस बात से खुश हैं कि उनके फेवरेट एक्टर की मूवी आने वाली है। वहीं कई फैंस मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की अगली फिल्म शक्ति शालिनी के साथ इसके क्लैश को लेकर चिंतित हैं।
यह भी पढ़ें- इस गाने में Shah Rukh Khan ने निभाए 5 सुपरस्टार्स के किरदार, 18 साल पुराने मास्टरपीस को मिले 83 मिलियन व्यूज
किंग का टीजर पोस्ट हुआ जारी
दरअसल शक्ति शालिनी के मेकर्स ने पिछले साल दीवाली के मौके पर एक टीजर पोस्टर के जरिए इसकी रिलीज डेट की अनाउंसमेंट की थी। थामा के साथ इसकी अनाउंसमेंट की गई थी। अब जब एसआरके ने इसी दिन अपनी फिल्म किंग की अनाउंसमेंट कर दी है। ऐसे में एक बड़ी स्टार कास्ट और फिल्म होने के नाते शक्ति शालिनी के लिए खतरा भी है। सवाल ये उठता है कि क्या शक्ति शालिनी के मेकर्स इसकी रिलीज डेट कैंसिल करेंगे?
View this post on Instagram
फैंस को हुई शक्ति शालिनी की चिंता
रेडिट पर ये मुद्दा बहुत ही वायरल हो रहा है। एक रेडिट यूजर ने कमेंट किया, "क्रिसमस पर शाह रुख खान बनाम अनीत पड्डा का मुकाबला मेरे 2026 के बिंगो कार्ड में नहीं था।" एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, "अब मेरी यही इच्छा है कि वे शक्ति शालिनी को पहले ही रिलीज कर दें।" वहीं कुछ यूजर्स चिंतित थे क्योंकि एवेंजर्स: डूम्सडे, किंग से एक सप्ताह पहले रिलीज होने वाली है। एक ने लिखा, 'एवेंजर्स के एक सप्ताह बाद रिलीज?? वाह, शुभकामनाएं।'

खबरें और भी
किंग के पास बहुत बड़ी स्टारकास्ट है। फिल्म में शाह रुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अभय वर्मा, अरशद वारसी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, राघव जुयाल और सुहाना खान भी हैं।
यह भी पढ़ें- King Release Date: डर नहीं दहशत हूं... इस दिन थिएटर्स में दहाडेंगे Shah Rukh Khan, रिलीज डेट का ऐलान