Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 31, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kingdom X Review: 'किंगडम' से बादशाहत करने लौटे विजय देवरकोंडा, फिल्म देख दर्शक ऐसा रिएक्शन देने को हुए मजबूर

    Updated: Thu, 31 Jul 2025 09:53 AM (IST)

    Kingdom Social Media Review विजय देवरकोंडा एक बार फिर बड़े पर्दे पर एक्शन अवतार में लौट आए हैं। उनकी फिल्म किंगडम आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और ...और पढ़ें

    विजय देवरकोंडा की किंगडम मूवी का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
    विजय देवरकोंडा की किंगडम मूवी का एक्स रिव्यू। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. रिलीज हुई विजय देवरकोंडा की किंगडम
    2. गौतम तिन्ननुरी ने किया है किंगडम का निर्देशन
    3. तीन साल से विजय ने नहीं दी थी एक्शन मूवी

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) तीन साल बाद अपने एक्शन अवतार में वापस लौट आए हैं। उनकी हालिया फिल्म किंगडम पिछले कुछ समय से काफी चर्चाओं में थी। फिल्म के पोस्टर्स, टीजर और ट्रेलर ने ऐसा बज क्रिएट किया कि दर्शक इसे देखने के लिए बेकरार हो गए थे। अब आखिरकार आज यानी 31 जुलाई को फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

    विजय देवरकोंडा की लेटेस्ट मूवी किंगडम एक स्पाई एक्शन थ्रिलर मूवी है जिसका निर्देशन और लेखन गौतम तिन्ननुरी ने किया है। लाइगर की असफलता के बाद किंगडम में विजय पहले वाला चार्म लेकर वापस लौट पाए हैं या नहीं, खुद दर्शकों ने रिव्यू दे दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि सोशल मीडिया पर दर्शक किंगडम और विजय देवरकोंडा की परफॉर्मेंस के बारे में क्या कह रहे हैं।

    किंगडम का फर्स्ट हाफ है धांसू

    एक यूजर ने फिल्म को 5 में से साढ़े तीन रेटिंग दी और कहा, "पहला हाफ अच्छा था। अनिरुद्ध रविचंद्रन का बीजीएम आग लगाने वाले थे। विजय देवरकोंडा भी शानदार थे। सेकंड हाफ भी अच्छा है।"

    किंगडम की स्टार कास्ट ने मचाया धमाल

    एक यूजर ने किंगडम के पहले हाफ को सॉलिड बताया और दूसरे को शैकी। पूरी फिल्म को 5 में से 3 रेटिंग दी, जबकि कहानी को 5 में से ढाई, स्क्रीनप्ले को 5 में से तीन, बैकग्राउंड म्यूजिक को 5 में से 2.65, इमोशन को ढाई, पहले हाफ को तीन, विजुअल्स को साढ़े तीन और सेकंड हाफ को 2.75 रेटिंग दी है। वहीं फिल्म की कास्ट की परफॉर्मेंस को 5 में से 4 रेटिंग दी है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- टिकट काउंटर पर काम करता था ये एक्टर, इंडस्ट्री में मिले ढेरों रिजेक्शन, आज 39 करोड़ रुपये का है मालिक

    अनिरुद्ध रविचंद्रन ने संगीत से लगाया चार-चांद

    एक यूजर ने कहा, "किंगडम। विजय देवरकोंडा के प्रोग्रेस के साथ क्या शानदार इंटरवल ब्लॉक है। जब बात हीरो के एलिवेशन की आती है तो अनिरुद्ध सबसे अच्छा परफॉर्म करते हैं।"

    एक ने कहा, "विजय देवरकोंडा ने इस जबरदस्त एक्शन ड्रामा किंगडम में शानदार अभिनय किया। गौतम तिन्ननुरी ने एक बेहतरीन कहानी गढ़ी है, जिसे अनिरुद्ध के दमदार संगीत ने और भी निखार दिया है। सत्यदेव का बेहतरीन अभिनय, सीथारा एंटरटेनमेंट्स की एक और बेहतरीन फिल्म।"

    यह भी पढ़ें- Vijay Deverakonda की Kingdom हुई पोस्टपोन, आखिरी मौके पर मेकर्स ने बदली रिलीज डेट