Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kirti Kulhari का नया लुक देखकर फैंस हुए दंग, कहा- किसी रोल के लिए नहीं बल्कि खुद की खुशी के लिए किया ऐसा

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 07 May 2023 05:02 PM (IST)

    Kirti Kulhari New Look Video एक्ट्रेस कीर्ति कुलहरी का नया लुक फैंस को काफी पसंद आया है। उन्होंने हाल ही में अपने पति साहिल से अलग होने का निर्णय लिया ...और पढ़ें

    Kirti Kulhari New Look Video, Kirti Kulhari hair cut
    Kirti Kulhari New Look Video, Kirti Kulhari hair cut

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kirti Kulhari New Look Video: कीर्ति कुलहरी ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें नए लुक में देखा जा सकता है। कीर्ति कुलहरी ने बाल छोटे कराने के पीछे का कारण भी बताया है। कीर्ति कुलहरी ने इंस्टाग्राम पर एक मोंटाज वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्हें अलग-अलग समय पर अपने बालों को दिखाते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने रविवार को इंस्टाग्राम रील वीडियो शेयर किया है। 

    कीर्ति कुलहरी ने फोर मोर शॉट्स प्लीज वेब सीरीज में काम किया था

    कीर्ति कुलहरी ने फोर मोर शॉट्स प्लीज जैसी वेब सीरीज में काम किया था। वहीं, वह पिंक में भी नजर आई थी। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि उन्होंने अपने बाल किसी फिल्म या रोल के लिए छोटे नहीं कराए हैं बल्कि उन्होंने ऐसा अपने लिए किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें करीब 1 महीने का समय लगा है ताकि वह अपनी सुविधानुसार बाल कटवा सकें।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

    कीर्ति कुलहरी लिखती है, "1 महीने पहले ऐसा करने का निर्णय लिया था"

    कीर्ति कुलहरी लिखती है, "नई शुरुआत, मैंने 1 महीने पहले ऐसा करने का निर्णय लिया था और आज मैं यहां हूं। मैंने कर दिया। मैं एक ऐसे इंडस्ट्री में काम करती हूं। जहां हीरोइनों के लिए कुछ नियम और कानून है। वहां कम से कम कंधों तक तो बाल होने ही चाहिए। यह एक अलिखित कानून है लेकिन आज मैं यहां हूं। इंडस्ट्री में 15 वर्ष काम करने के बाद अपनी चीजें कर रही हूं। मेरे पास उन चीजों के लिए समय नहीं है जो मैं नहीं करना चाहती। हर बार मैंने कुछ ऐसा किया है जो कि नियम में नहीं होता। तब मुझे ज्यादा शक्तिशाली महसूस होता है।"

    View this post on Instagram

    A post shared by Kirti Kulhari (@iamkirtikulhari)

    कीर्ति कुलहरी ने अपने नए स्टाइल के बारे में बताया है

    कीर्ति कुलहरी ने अपने नए स्टाइल के बारे में बताते हुए कहा, "मैंने खुद के लिए ये चुनाव किया है। मैं अपना जीवन अपने तरीके से जी रही हूं।" उन्होंने इस अवसर पर अपने दोस्त अवनी का भी आभार व्यक्त किया है। उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है कि यह किसी रोल के लिए नहीं है बल्कि उन्होंने ऐसा खुद फिल्म किया है। वह जल्द कई फिल्मों में नजर आनेवाली है। 

    View this post on Instagram

    A post shared by Ganesh Acharya (@ganeshacharyaa)