विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अमिताभ बच्चन की होली में सजती थी शहनाई वादकों की महफिल, किशोर भानुशाली ने बताया बॉलीवुड की इस फेमस पार्टी का ये किस्सा

Published: Sun, 24 Mar 2024 10:53 AM (IST)

फिल्मी सितारों के बीच होली फेस्टिवल को मनाने का क्रेज बरकरार रहता है। इस त्योहार और फिल्म व टीवी स्टार्स ...और पढ़ें

अमिताभ बच्चन और किशोर भानुशाली. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म
अमिताभ बच्चन और किशोर भानुशाली. फोटो क्रेडिट- एक्स प्लेटफॉर्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई ब्यूरो। होली (Holi) का इंतजार लगभग हर किसी को होता है। कहते हैं कि ये वो दिन होता है, जब गिले शिकवे भूलकर लोगों को एक दूसरे के साथ बस मस्तीभरी होली मनानी चाहिए। फिल्मों में इस फेस्टिवल को अलग-अलग धुन के गानों के साथ बनाया गया है, जो इस त्योहार की खूबसूरती और भी बढ़ा देते हैं। लेकिन रील लाइफ से अलग सितारों की रियल लाइफ होली भी काफी मजेदार और यादगार रही है।

बॉलीवुड सेलेब्स में होली पार्टी सेलिब्रेशन का चलन बहुत पुराना है। कभी आरके स्टूडियो, को कभी जलसा में सितारों से स्टार स्टडेड होली मनाई। अमिताभ बच्चन(Amitabh Bachchan) के घर पर आयोजित हुई होली की तो बात की अलग होती है। दिवंगत अभिनेता देवानंद के जैसे दिखने और मिमिक्री करने वाले किशोर भानुशाली ने अमिताभ बच्चन के घर खेली गई होली के उस पल को याद किया, जो वह कभी भूलना नहीं चाहेंगे।

अमिताभ बच्चन के घर की ये होली ये यादगार

किशोर भानुशाली ने कहा, 'बचपन से ही होली मेरा पसंदीदा त्योहार रहा है। एक बार मुझे होली के लिए अमिताभ बच्चन जी के घर जाने का मौका मिला। दरअसल, मैं स्वर्गीय जोगिंदर जी के घर होली मनाने के लिए गया था, तो उन्होंने मुझसे कहा कि बच्चन साहब के घर से होली का निमंत्रण आया है।'

अभिषेक और जया बच्चन को लेकर कही ये बात

किशोर भानुशाली ने बताया कि जिस वक्त वह बिग बी के घर होली मनाने गए, तब वहां सब इस त्योहार के रंग में रंगे थे। अभिषेक बच्चन छोटे थे, फिर भी वह हर मेहमान से पूछ रहे थे कि आपने नाश्ता किया या नहीं? जया बच्चन हर मेहमान से कह रही थीं कि बिना नाश्ता किए और खाना खाए मत जाना। 

शहनाई वादकों से सजी थी संगीत की महफिल

किशोर भानुशाली ने कहा कि अमिताभ बच्चन की होली पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री के लगभग सभी बड़े स्टार्स मौजूद थे। संगीत के लिए शहनाई वादक थे और ढोल का भी इंतजाम किया गया था। उन्होंने इस होली को अपनी जिंदगी की सबसे यादगार होली बताया।

यह भी पढ़ें: Holi 2024: 'रंग बरसे...' के बिना नहीं सजती महफिल, मीरा के भजन से बना है ये आइकॉनिक सॉन्ग, इन गानों का इतिहास भी है खास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।