Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब Kishore Kumar संग आशा ताई ने छेड़े थे सुर, 44 साल पहले गाया था ये आइकॉनिक सॉन्ग

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 01:01 PM (IST)

    सुरों के सरताज रहे किशोर कुमार ने अपने करियर में सुरों की कोकिला आशा भोसले संग एक आइकॉनिक सॉन्ग गाया था। ...और पढ़ें

    किशोर कुमार और आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    किशोर कुमार और आशा भोसले (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

    HighLights

    1. किशोर कुमार और आशा भोसले का वो गाना

    2. 44 साल पहले रिलीज हुआ था ये गीत

    3. इस ब्लॉकबस्टर फिल्म से रखता है नाता

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बीते रविवार को गायिका आशा भोसले ने इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है। इस दौरान उनके शानदार गीतों के बारे में खूब चर्चा की जा रही है। इस बीच हम आपको आशा ताई एक आइकॉनिक सॉन्ग के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके लिए उन्होंने सुरों के सरताज किशोर कुमार संग सुर छेड़े थे। 

    किशोर दा और आशा भोसले का वह गीत 44 साल पहले रिलीज किया गया था और इसे हिंदी सिनेमा के एक सुपरस्टार पर फिल्माया गया था। आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में बात की जा रही है। 

    किशोर कुमार और आशा भोसले का गाना

    बतौर गायक किशोर कुमार की जोड़ी आशा भोसले की बड़ी दीदी और सुरों की कोकिला लता मंगेशकर संग खूब जमी थी। इतना ही नहीं आशा संग भी किशोर ने कई शानदार गीत गाए थे। उनमें से एक कल्ट गाने के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं, जो 1982 में आई अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल की ब्लॉकबस्टर फिल्म नमक हलाल से नाता रखता है। गीत के बोल हैं- आज रपट जाए तो... (Aaj Rapat Jaye Toh)।

    kishorekumar (5)

    यह भी पढ़ें- जब सोनू निगम ने मंच पर धोए थे Asha Bhosle के पैर, बोले- 'दिल अभी भरा नहीं'

    44 साल पहले इस गीत के लिए किशोर कुमार और आशा भोसले एक साथ आए थे और दोनों ने अपनी मधुर आवाज के जरिए हिंदी सिनेमा के एक कल्ट क्लासिक गीत को अंजाम दिया। ये एक रोमांटिक जॉनर का सॉन्ग है, जिसे आज भी श्रोता सुनना पसंद करते हैं। फिल्म नमक हलाल की तरह आज रपट जाए तो... भी काफी लोकप्रिय हुआ था। 

    खबरें और भी

    kishore kumar asha bhosle song (1)

    गौर किया जाए इस गाने की मेकिंग की तरफ तो किशोर दा और आशा ताई की गायिकी के अलावा इस गीत के लिरिक्स को अनजान जी ने लिखा था, जबकि संगीतकार की कमान बप्पी लहरी ने संभाली थी। इस तरह से जाकर नमक हलाल का आज रपट जाए तो गाना तैयार हुआ था। 

    आशा भोसले और किशोर कुमार के अन्य गीत

    ड्यूट के आधार पर आशा भोसले और किशोर कुमार ने कई गीतों को अपनी आवाज दी थी। नमक हलाल के इस गाने के अलावा अन्य कई सॉन्ग भी काफी पॉपुलर हुए थे, उनमें से कुछ चुनिंदा गानों के नाम इस प्रकार हैं- 

    • हाल कैसा है जनाब का...

    • छोड़ दो आचंल जमाना क्या कहेगा...

    • ओ साथी चल...

    • तुम मिले प्यार से...

    • आप सा कोई हसीन..

    यह भी पढ़ें- Asha Bhosle Funeral LIVE Update: राष्ट्रीय सम्मान के साथ आशा भोसले की विदाई, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे सेलेब्स