Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kishore Kumar Birth Anniversary: किशोर कुमार की आवाज ने बनाया अमिताभ बच्चन को सुपरस्टार, बिग बी संग किया कमाल

    By Jagran NewsEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 04 Aug 2023 11:00 AM (IST)

    Kishore Kumar Birth Anniversary भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री पर राज करने वाले दिग्गज गायक किशोर कुमार मध्यप्रदेश के रहने वाले थे। किशोर कुमार ने अमिताभ बच ...और पढ़ें

    Amitabh Bachchan Hit Songs With Kishore Da.
    Amitabh Bachchan Hit Songs With Kishore Da.

    HighLights

    1. मध्य प्रदेश के रहने वाले थे मशहुर गायक किशोर कुमार।
    2. किशोर की गायकी ने अमिताभ की फिल्मों पर लगाए चार चांद।
    3. इस हीट जोड़ी ने दिए बॉलीवुड को सदाबहार गानों की लड़ी।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kishore Kumar Birth Anniversary: हिंदी फिल्मों के सदाबहार गायक किशोर कुमार का एक दौर ऐसा भी आया, जब उन्हें अमिताभ बच्चन की आवाज माना जाने लगा था। किशोर ने अमिताभ की फिल्मों के लिए एक से बढ़कर एक गीत गाए थे।

    कहते हैं, जब अमिताभ बच्चन को किशोर दा की आवाज मिल जाती थी तो उस गाने के हिट होने की संभावना 100 फीसदी तक बढ़ जाती थी। किशोर दा ने अमिताभ बच्चन के लिए अपने फिल्मी करियर में 131 गाने गाए, जो आज भी गुनगुनाए जाते हैं। इनमें से तकरीबन 90 फीसदी गाने हिट हुए। इन गानों में से 8 गानों के लिए उन्हें बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर का अवार्ड्स भी मिला था।

    अमिताभ को कई सिंगर्स ने अपनी आवाज दी, लेकिन किशोर कुमार और बिग बी की जुगलबंदी हमेशा ही कुछ खास रही। पर्दे के पीछे किशोर कुमार और पर्दे पर अमिताभ ने साथ आकर दर्शकों का दिल कई बार जीता था।

    गाना: पग घुंघरू बांध

    फिल्म: नमक हलाल

    अमिताभ बच्चन की फिल्म नमक हलाल को लोगों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म के सभी गान हिट हुए थे।लेकिन फिल्म का गाना 'पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी' को लोगों का खूब प्यार मिला था। इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी तो वहीं म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी थे।

    खबरें और भी

    गाना: आज रपट जाएं

    नमक हलाल का एक और गाना इस लिस्ट में शामिल है। ये गाना अमिताभ बच्चन और स्मिता पाटिल पर फिल्माया गया था। आज भी जब बारिश होती है तो लोग इस गाने को जरूर गुनगुनाते हैं। इस गाने को आवाज किशोर कुमार और आशा भोसले ने दी थी।

    गाना: देखा एक ख्वाब

    फिल्म: सिलसिला

    फिल्म में अमिताभ बच्चन, जया बच्चन, रेखा और संजीव कुमार थे। ये फिल्म आज भी लोगों को खूब पसंद आती है। इसके सभी गाने आज तक लोगों की जुबां पर हैं, लेकिन इस फिल्म के गाने 'देखा एक ख्वाब' को खूब पसंद किया गया था। रेखा और अमिताभ पर फिल्माए गए इस गाने को किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज दी थी।

    गाना: आदमी जो कहता है

    फिल्म: मजबूर

    फिल्म मजबूर का ये गाना 'आदमी जो कहता है' फिलॉसोफिकल मिजाज का गाना है। अमिताभ बच्चन पर फिल्माया गया ये गाना किशोर कुमार ने गाया था। साथ ही इसे संगीत लक्ष्मीकांत- प्यारेलाल ने दिया था। गाने के बोल लिखे थे आनंद बक्शी ने लिखे थे।

    गाना: दे दे प्यार दे

    फिल्म: शराबी

    फिल्म शराबी अमिताभ के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ के साथ जया प्रदा ने स्क्रीन स्पेस शेयर किया था। फिल्म का गाना 'दे दे प्यार दे' आज भी लोगों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। इस गाने को भी किशोर कुमार ने गाया था और संगीत बप्पी लहरी ने दिया था।

    गाना: इंतेहा हो गई इंतजार की

    फिल्म 'शराबी' की एक और गाना इस लिस्ट में शामिल है। ये गाना है 'इंतेहा हो गई इंतजार की' इसे किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाया था। फिल्म का संगीत बप्पी लहरी ने दिया था।

    गाना: तूने अभी देखा नहीं

    फिल्म: दो और दो पांच

    किशोर कुमार अपने समय के जादूगर थे। उन्हें अलग तरीके के गानों के लिए भी जाना जाता था। उन्होंने कई लीक से हटकर गाने भी गाए थे। जिसमें से एक है फिल्म 'दो और दो पांच' का गाना 'तूने अभी देखा नहीं'। इस गाने को अमिताभ बच्चन और शशि कपूर पर फिल्माया गया था। ये गाना भी कई लोगों की प्लेलिस्ट में शुमार रहता है।

    गाना: मच गया शोर

    फिल्म: खुद्दार

    फिल्म 'खुद्दार' का गाना 'मच गया शोर सारी नगरी रे' आज भी हमेशा मटकी फोड़ के समय पर लोगों को याद आता है। लोग इस गाने के मुरीद आज भी हैं। गाने में अमिताभ बच्चन हैं और इसे आवाज किशोर कुमार ने ही दी थी। इसका संगीत राजेश रोशन ने दिया था।

    गाना: अरे दीवानों मुझे पहचानो

    फिल्म: डॉन

    फिल्म डॉन लोगों ने इतनी पसंद की थी कि इस फिल्म के कई रीमेक भी बनाए गए, लेकिन पहली फिल्म की बात अलग ही थी। इसके गाने लोगों की जुबान पर आज तक चढ़े हुए हैं। फिल्म का टाइटल ट्रैक 'अरे दीवानों मुझे पहचानो' जिसे किशोर कुमार ने गाया था। जिसने लोगों का दिल बखूबी जीत लिया था।

    गाना: देखा ना हाय रे

    फिल्म: बॉम्बे टू गोवा

    फिल्म 'बॉम्बे टू गोवा' अमिताभ बच्चन की फिल्म थी, जो बॉम्बे से गोवा के सफर पर आधारित थी। फिल्म का गाना 'देखा ना हाय रे' उस दौर में भी खूब पसंद किया गया था। इस गाने को आज भी खूब पसंद किया जाता है। इस गाने को भी किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी। फिल्म का संगीत आरडी बर्मन ने दिया था।