विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मिथुन की फिल्म का गाना गाते वक्त रोने लगे थे Kishore Kumar, सुनकर निकल आएंगे आपके भी आंसू

Published: Wed, 19 Nov 2025 11:40 AM (GMT+05:30)

किशोर कुमार (Kishore Kumar) को हिंदी सिनेमा के दिग्गज फनकार माना जाता था। अपने सिंगिंग करियर में किशोर दा ने ...और पढ़ें

किशोर कुमार ने गाया था मिथुन का ये गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

किशोर कुमार ने गाया था मिथुन का ये गीत (फोटो क्रेडिट- फेसबुक)

HighLights

  1. किशोर कुमार का ये गाना 36 साल बाद भी हिट।

  2. मिथुन चक्रवर्ती के लिए गाया था ये सैड सॉन्ग।

  3. गाने की रिकॉर्डिंग करते वक्त रोने लगे थे किशोर दा।

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के इतिहास के कई सुपरहिट गानों के पीछे अनसुने किस्से छिपे हुए हैं, जिनके बारे में जानकर फैंस को हैरानी होती है। इसी आधार पर आज हम आपको लीजेंडरी सिंगर किशोर कुमार (Kishore Kumar) के एक ऐसे दर्द भरे नगमे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे गाते वक्त खुद किशोर दा की आंखों से आंसू बहने लगे थे। 

इतना ही नहीं अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) की फिल्म ने नाता रखने वाले इस सॉन्ग सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से गाने के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जिसे किशोर कुमार ने अपनी रूहानी आवाज में गाया था। 

36 साल बाद भी अमर किशोर दा का ये गीत

बतौर सिंगर किशोर कुमार का सिंगिंग करियर हिंदी सिनेमा में काफी शानदार रहा। राजेश खन्ना से लेकर अमिताभ बच्चन जैसे स्टार्स को आवाज देने वाले किशोर दा ने एक से बढ़कर एक गीत गाकर श्रोताओं के दिलों का सुकून पहुंचाया था। इस दौरान उन्होंने एक्टर मिथुन चक्रवर्ती की कई फिल्मों के सॉन्ग को भी अपनी आवाज दी थी। उनमें से एक मूवी दाता (Daata) रही थी, जिसे 1989 में सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। 

kishorekumarsong (2)

यह भी पढ़ें- दिल पर सीधे चोट करता है Kishore Kumar का ये गाना, एक बार सुनने के बाद दिमाग में अटक जाएंगे लिरिक्स

फिल्म कमर्शियल तौर पर बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी, लेकिन उसका एक गाना 36 साल बाद भी अमर है। गाना के बोले हैं- बाबुल का ये घर बहना... (Babul Ka Yeh Ghar Behna)। इस इमोशनल सॉन्ग किशोर कुमार ने सिंगर अल्का याग्निक (Alka Yagnik) संग मिलकर गाया था। 

babulkayehghabehna

बताया जाता है कि इस गाने की रिकॉर्डिंग के वक्त किशोर दा भावुक हो गए थे और वह अपने आंसूओं को बहने से नहीं रोक पाए थे। बहन की शादी की वक्त फिल्माया गया दाता का ये गीत आज भी खूब सुनने को मिलता है। इतना ही नहीं अगर आप भी बाबुल का ये घर बहना सुन लेंगे तो आपकी भी आंखें नम हो जाएंगी।

मौत से पहले रिकॉर्ड किया था गीत 

दरअसल मिथुन चक्रवर्ती की दाता की रिलीज से 2 पहले साल 1987 में किशोर कुमार का निधन हो गया था। फिल्म के इस गीत को किशोर दा ने अपनी मौत से पहले रिकॉर्ड किया था। सिंगर के आखिरी गीत की याद के तौर पर आज भी दाता के इस बाबुल का ये घर बहना सॉन्ग को याद किया जाता है। 

यह भी पढ़ें- जब बी-ग्रेड फिल्मों के हीरो बने थे मिथुन चक्रवर्ती, 'डिस्को डांसर' का स्टारडम देख चौंधिया गई थी ये हीरोइन!