विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kishore Kumar के इस गाने की एक-एक लाइन है दिल को छूने वाली, 55 साल पुराने गाने को YouTube पर मिले 12 मिलियन व्यूज

Published: Sat, 03 Jan 2026 05:04 PM (IST)

किशोर कुमार के गीतों में एक अलग ही बात है खासकर उनके दर्दभरे गीत लोगों के दिलों में आज भी ...और पढ़ें

दिल को छू जाएगा किशोर कुमार का ये गीत

दिल को छू जाएगा किशोर कुमार का ये गीत

HighLights

  1. दिल को छू जाएगा किशोर कुमार का ये गीत

  2. यूट्यूब पर मिले 12 मिलियन व्यूज

  3. आर डी बर्मन ने किया है गाने को कंपोज

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अपनी आवाज से लाखों-करोड़ों लोगों के दिलों पर राज करने वाले भारतीय सिंगर किशोर कुमार ने बॉलीवुड के कई बेहतरीन गानों को अपनी आवाज से सजाया। उनके गीत आज भी लोगों को छू जाते हैं खासकर रोमांटिक गीतों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोलता है।

दिल को छू जाएंगे लिरिक्स

आज हम एक ऐसे ही गीत के बारे में बात करने जा रहे हैं जिसे किशोर कुमार ने अपनी शानदार आवाज से सजाया और आनंदी बख्शी ने इसके ऐसे लिरिक्स लिखे जो आज भी सीधे सुनने वालों के दिलों में जगह बना लेते हैं। यह गाना 55 साल पहले आया और इसे जितना उस वक्त पसंद किया गया, आज भी लोग इसे उतना ही प्यार देते हैं।

kishore kumar (1)

यह भी पढ़ें- Udit Narayan का ये हिट गाना 37 साल बाद भी है एवरग्रीन, Song सुन पापा को हो जाएगा आप पर गर्व!

यूट्यूब पर मिले 12 मिलियन व्यूज

किशोर कुमार के इस रोमांटिक गाने को यूट्यूब (YouTube) पर 12 मिलियन व्यूज मिले हैं। वहीं आज भी लोग इस गाने को दिल को सुकून पहुंचाने के लिए सुनते हैं। इस गाने को आर डी बर्मन (R.D. Burman) ने कंपोज किया और इसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे। इस शानदार गीत को लीजेंडरी एक्टर राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर पर फिल्माया गया है।

कौन सा है यह रोमांटिक गाना

अब तक तो शायद आप समझ ही गए होंगे कि हम किस गाने की बात कर रहे हैं। यह गीत है कुछ तो लोग कहेंगे (Kuchh To Log Kahenge)। इसके बोल हैं- कुछ तो लोग कहेंगे, लोगों का काम है कहना, छोड़ों बेकार की बातों में कहीं बीत ना जाए रैना...। यह रोमांटिक गाना फिल्म अमर प्रेम है जो 1972 में रिलीज हुई थी। इस गाने के एक-एक लिरिक्स दिल को छूने वाले और सुकून भरे हैं। यूट्यूब पर इसे 12 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और कमेंट सेक्शन में श्रोता इस गाने की तारीफ करते नहीं थक रहे।

 

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र के निधन के बाद भी अमर है ये रोमांटिक गीत, Kishore Kumar ने दी थी आवाज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।