Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KKBKKJ: पलक तिवारी ने अपने लुक से मचाया इंटरनेट पर सेंसेशन, तस्वीरें देख आप भी थाम लेंगे दिल

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Thu, 20 Apr 2023 12:37 AM (IST)

    फिल्म के रिलीज को लेकर फैंस ही नहीं बल्कि पलक भी काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही पलक का लेटेस्ट फोटोशूट काफी चर्चा में बना हुआ है। इस दौरान ...और पढ़ें

    Photo Credit : Palak Tiwari Instagram Photos Screenshot
    Photo Credit : Palak Tiwari Instagram Photos Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हार्डी संधू के 'बिजली बिजली' गाने से धमाल मचाने वाली पलक आज काफी फेमस हो चुकी हैं। पलक जल्द ही सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में नजर आएंगी।

    इस फिल्म को लेकर पलक काफी सुर्खियों में बनी हुई हैं। इन दिनों पलक और फिल्म की पूरी टीम जोरों-शोरों से प्रमोशन में जुटी है। इसी बीच पलक का एक लेटेस्ट फोटोशूट चर्चा में बना हुआ है, जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।

    लेटेस्ट लुक से फैंस को किया इंप्रेस

    पलक तिवारी इन दिनों एक के बाद एक फोटोशूट कराती नजर आ रही हैं। इस बीच उनका एक नया फोटोशूट चर्चा में आया है। इन तस्वीरों को पलक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में आप देख सकते हैं की पलक ने काफी लूज डेनिम की जींस पहनी है। इसके साथ उन्होंने डेनिम का ही क्रॉप टॉप कैरी किया है, जो उन पर काफी सूट कर रहा है।

    गोल्ड ज्वेलरी के साथ किया लुक को कम्पलीट

    पलक तिवारी ने अपने डेनिम लुक को और भी खूबसूरत बनाने के लिए गोल्ड की ज्वेलरी पहनी है। उन्होंने गले में एक मोटी चेन, हाथों में ब्रेसलेट, कानों में गोल्ड के इयररिंग्स कैरी की है। वहीं, उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। पलक ने फोटोशूट में काफी लाइट मेकअप किया है, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा है। इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, इस पर कमेंट कर यूजर्स उनकी तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

    खबरें और भी

    इस दिन रिलीज हो रही है 'किसी का भाई किसी की जान'

    'किसी का भाई किसी की जान' में सलमान खान की फिल्म इसी महीने 21 अप्रैल, 2023 यानी ईद के मौके पर रिलीज होने जा रही है। दर्शक फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में सलमान खान और पलक तिवारी के अलावा शहनाज गिल, पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल भी नजर आएंगे।