Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Palak Tiwari को शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान लगते हैं रहस्यमयी, कहा- उन्हें समझना मुश्किल है

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Fri, 14 Apr 2023 07:01 PM (IST)

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Palak Tiwari Talk About Aryan Khans True Personality पलक तिवारी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म किसी का भाई की जान को लेकर ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Palak Tiwari Talk About Aryan Khan's True Personality, Instagram
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Palak Tiwari Talk About Aryan Khan's True Personality, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Actress Palak Tiwari Talk About Aryan Khan's True Personality: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी इन दिनों अपनी फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर खबरों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस बॉलीवुड के स्टार किड्स संग अक्सर पार्टी करते हुए नजर आती हैं। इनमें खुशी कपूर से लेकर आर्यन खान तक, कई पॉपुलर नाम शामिल है।

    बिजली-बिजली गर्ल पलक तिवारी

    पलक तिवारी उस वक्त से लाइम लाइट में बनी हुई हैं, जब वो सिंगर हार्डी संधू संग बिजली- बिजली गाने में नजर आई थीं। पलक का ये पहला पब्लिक अपीरियंस था और वो आते ही छा गईं। इसके बाद एक्ट्रेस ने सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान संग डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा बटोरी। अब पलक ने शाह रुख खान के बेटे आर्यन खान की पर्सनैलिटी के बारे में बात की है।

    स्टार किड्स पर बोलीं पलक

    पलक तिवारी हाल ही में आरजे सिद्धार्थ कनन के शो का हिस्सा बनी। जहां उन्होंने किसी का भाई किसी की जान को लेकर बात की। इसके अलावा पलक ने बॉलीवुड में स्टार किड्स संग अपनी दोस्ती पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्हें खुशी कपूर गर्मजोशी से भरी हुई लगती हैं। वहीं, सुहाना खान के शांत और स्थिर नेचर की वो तारीफ करती हैं, जबकि पलक ने शनाया कपूर को सबसे स्टाइलिश बताया।

    आर्यन खान से पार्टियों में मिलती हैं पलक

    पलक तिवारी से आर्यन खान को लेकर भी सवाल किया गया। होस्ट ने एक्ट्रेस से पूछा कि हम आर्यन को कम बोलने वाले इंसान के तौर पर जानते हैं। लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर आर्यन किस तरह की पर्सनालिटी वाले शख्स हैं।

    खबरें और भी

    कुछ ऐसी है शाह रुख के बेटे की पर्सनैलिटी

    आर्यन खान के बारे में बात करते हुए पलक तिवारी ने कहा, "वो एक शांत नेचर वाले इंसान हैं। आर्यन जब भी पार्टी में आते हैं तो वो सभी से बेहद प्यार और अच्छे-से मिलते हैं, लेकिन इसके बाद वो एक कोना ढूंढकर बैठ जाते हैं। उनकी पर्सनैलिटी ऐसी है कि उनके चारो तरह एक रहस्य जैसा लगता है। उन्हें समझना मुश्किल है और आकर्षक है।"