Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: मिथुन चक्रवर्ती ने सलमान खान को बताया 'शेर दिल वाला', कहा- लोग उसे गलत समझते हैं

    By Ruchi VajpayeeEdited By: Ruchi Vajpayee
    Updated: Sat, 22 Apr 2023 11:32 AM (IST)

    Mithun Chakraborty On Salman Khan मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि वह और सलमान खान एक करीबी भाई जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं। दिग्गज एक्टर ने सलमान खान को शेरदिल ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Mithun Chakraborty called Salman Khan
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Mithun Chakraborty called Salman Khan

    नई दिल्ली, जेएनएन। मिथुन चक्रवर्ती हाल ही में अपने छोटे बेटे नमाशी चक्रवर्ती की डेब्यू फिल्म और म्यूजिकल डिस्को डांसर की ओपनिंग को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साल 1976 में मृणाल सेन की मृगया से अपना करियर शुरू करने वाले मिथुन ने इसके लिए  पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था। इतने सालों में इस दिग्गज कलाकार ने जीवन में कई उतार चढ़ाव देखे। हाल ही में उन्होंने सलमान खान को लेकर कुछ ऐसा कहा कि, जसे सुन भाईजान के फैंस खुश हो जाएंगे।

    मिथुन चक्रवर्ती ने की सलमान खान की तारीफ

    अभिनेता ने खुलासा किया कि कैसे सलीम खान और सलमान खान सहित पूरे खान परिवार ने समय-समय पर उनकी मदद की है। उन्होंने सलमान को शेर दिल कहा और कहा कि लोग अक्सर उन्हें गलत समझते हैं। सलमान खान की लेटेस्ट फिल्म किसी का भाई किसी की जान शुक्रवार को ईद के मौके पर रिलीज हो गई। इस फिल्म से सलमान खान बड़े पर्दे पर चार साल बाद वापसी की है। मिथुन और सलमान ने किक, वीर और युवराज जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अभिनेता ने साझा किया कि दोनों एक करीबी भाई जैसा बॉन्ड शेयर करते हैं, जिसमें वे एक दूसरे को कुछ भी बता सकते हैं।

    सलीम खान ने हमेशा की मदद

    पिंकविला से बात करते हुए, दिग्गज अभिनेता ने खान परिवार, विशेष रूप से सलीम खान के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'जब मुझे पहली बार सलमान के बारे में पता चला तो वह सलमान खान नहीं, सलीम खान के बेटे थे। मेरे लिए संघर्ष करने वाले सलीम जी हैं। एक बार उन्होंने मेरी तरफ देखा और मुझसे कहा, 'तुम्हारे चेहरे पर ऐसा आकर्षण है, तुम अभिनेता क्यों नहीं बन जाते?' उन्होंने मुझे फिल्म में लेने की बहुत कोशिश की। लेकिन उस समय नियति ने मेरा साथ नहीं दिया। मैं सलीम जी के सामने कभी सिर नहीं उठा सकता।”

    सलमान खान को बताया शेर दिल वाला

    मिथुन ने आगे कहा, 'सलमान बड़े भाई की तरह मेरी इज्जत करते हैं और जब हम एक-दूसरे से मिलते हैं तो हमें काफी मजा आता है। हम बहुत सारे सीक्रेट्स शेयर करते हैं। वह कभी-कभी चालाकी से काम लेता है लेकिन वह नहीं जानता कि अगर मैं अपना मुंह खोलूंगा तो क्या होगा। लोग उसे सिर्फ गलत समझते हैं लेकिन वह एक शेर दिल इंसान है।

    खबरें और भी

    द कश्मीर फाइल्स में आए थे नजर

    पिछले साल मिथुन अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी के साथ विवेक अग्निहोत्री की हिट फिल्म द कश्मीर फाइल्स में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने अविजीत सेन द्वारा निर्देशित बंगाली फिल्म प्रजापति में भी काम किया।