Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सलमान खान के इस नए लुक ने चुराया फीमेल फैंस का दिल, बोलीं- आप हमें मार डालो

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Tue, 18 Apr 2023 12:24 PM (IST)

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan सलमान खान सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव हैं। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी। अब उससे पह ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Look Dashing in Latest Photo/Instagram
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Salman Khan Look Dashing in Latest Photo/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान ईद पर फैंस के बीच लौट रहे हैं। उनकी फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' जल्द सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, लेकिन उससे पहले सलमान अपने फैंस का दिल जीतने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

    सोशल मीडिया पर लगातार सलमान कोई न कोई ऐसी पोस्ट शेयर कर रहे हैं, जिसके देखकर उनके फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ रही हैं। अब हाल ही में बॉलीवुड की जान सलमान खान ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है, जिसे देखकर उनकी फीमेल फैंस की निगाहें टिक गई हैं और वह एक्टर की तारीफ करते हुए नहीं थक रही हैं।

    सलमान खान के डैपर लुक ने चुराया फैंस का दिल

    सलमान खान बैक टू बैक अपने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की रिलीज से चार दिन पहले एक और फोटो अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में सलमान खान व्हाइट रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने ब्लैक रंग की टाई लगाई हुई है। उनके इस डैपर लुक से फैंस अपनी निगाहें नहीं हटा पा रहे हैं।

    इस फोटो को शेयर करते हुए सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'काम से बढ़कर कुछ भी नहीं है, तो चिल मत करो, काम करो। किसी का भाई, किसी की जान को बस चार दिन रह गए हैं, मेहनत नहीं करोगे, तो परिवार को फिल्म कैसे दिखाओगे। एडवांस खुल गए खरीद के बंद कर दो'।

    खबरें और भी

    सोशल मीडिया पर फैंस ने तस्वीर पर लुटाया प्यार

    सलमान खान की इस फोटो को देखने के बाद जितनी भी लड़कियां उनकी फैन हैं, वह उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रही हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आप हमें मार ही डालो, इतना हैंडसम कोई कैसे हो सकता है'। दूसरे यूजर ने लिखा, 'चांद सा मुखड़ा है आपका, माशाअल्लाह'।

    अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका कैप्शन बहुत ही जबरदस्त है। आपने हमें हमेशा इंस्पायर किया है अपनी कंसिस्टेंसी और डेडीकेशन से'। भाईजान आपको ढेर सारा प्यार, मैं थिएटर में ये फिल्म जल्द ही देखूंगा'।

    21 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी सलमान की फिल्म

    सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में उनके साथ पहली बार पूजा हेगड़े मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा साउथ स्टार वेंकटेश और जगपति बाबू भी फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं।