Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan की सलमान खान ने की शूटिंग पूरी, लुंगी पहने स्टूडियो के बाहर किए गए स्पॉट

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 01 Dec 2022 05:14 PM (IST)

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates फिल्म अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म किसी का भाई किसी की जान की शूटिंग पूरी कर ली है। अब उन्हें मुंबई में एक ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates: सलमान खान फिल्म कलाकार है।
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates: सलमान खान फिल्म कलाकार है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Updates: सलमान खान जल्द फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' में नजर आने वाले हैं। अब खबर आई है कि उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके पहले उनकी ओटीटी पर राधे योर मोस्ट वांटेड भाई रिलीज हुई थी। अब खबर आई है कि उन्होंने अपनी नई फिल्म की शूटिंग को पूरा कर लिया है और यह फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तैयार है।

    सलमान खान किसी का भाई किसी की जान से जुड़ा एक नया गाना शूट कर रहे हैं

    सलमान खान फिल्म किसी का भाई किसी की जान से जुड़ा एक नया गाना शूट कर रहे हैं। सलमान खान को इस अवतार में देखने के लिए फैंस बेकरार है। इसके पहले यह फिल्म दिसंबर में रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे ईद 2023 में रिलीज के लिए रखा गया है। वहीं टाइगर 3 दिवाली पर रिलीज होगी।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    यह भी पढ़ें: Fauda के अभिनेता लिओर राज का खुलासा, खुद को बताया आयुष्मान खुराना का बहुत बड़ा फैन

    किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद शामजी ने किया है

    किसी का भाई किसी की जान का निर्देशन फरहाद शामजी ने किया है। वहीं फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है। फिल्म में पूजा हेगड़े और भूमिका चावला की भी अहम भूमिका है। फिल्म के माध्यम से शहनाज गिल और पलक तिवारी का भी बड़े पर्दे पर डेब्यू होने वाला है। फिल्म में भूमिका चावला और भाग्यश्री की भी भूमिका है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    यह भी पढ़ें: Ashneer Grover ने बिग बॉस को बताया 'बासी', कहा- असफल लोगों का शो

    सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 16 भी होस्ट कर रहे हैं

    सलमान खान फिल्म अभिनेता है। वह इन दिनों बिग बॉस 16 भी होस्ट कर रहे हैं। वह कई फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा व्यापार करती है। हालांकि उनकी पिछली कुछ फिल्मों ने अच्छा व्यापार नहीं किया है। सलमान खान सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर सामजिक विषयों पर अपनी बात रखते रहते हैं।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)