Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Falling In Love Song Out: पूजा हेगड़े के प्यार में डूबे सलमान खान, देखें 'किसी का भाई किसी की जान' का नया गाना

    By Vaishali ChandraEdited By: Vaishali Chandra
    Updated: Tue, 21 Mar 2023 02:20 PM (IST)

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan song Falling In Love Released सलमान खान की अपकमिंग फिल्म किसी का भाई किसी की जान का नया गाना फॉलिंग इन लव रिलीज कर दिया गया ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan song Falling In Love Released, Instagram
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan song Falling In Love Released, Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan song Falling In Love Released: सलमान खान की आगामी फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 'पठान' के साथ फिल्म का टीजर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों ने दिल खोलकर प्यार दिया। अब फिल्म का नया गाना रिलीज कर दिया गया है।

    सलमान के लुक ने खींचा ध्यान

    सलमान खान ने बीते दिन 'किसी का भाई किसी की जान' के गाने 'रहे थे हम' ('फॉलिंग इन लव') की अपडेट दी थी। सॉन्ग का टीजर शेयर करते हुए उन्होंने बताया था कि 21 मार्च को 'फॉलिंग इन लव' रिलीज हो रहा है। अब एक्टर ने गाना रिलीज कर दिया है। गाने में सलमान खान और पूजा हेगड़े की लव स्टोरी को दिखाया गया है। 'फॉलिंग इन लव' में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक है। गाने में भाईजान अलग लुक में नजर आ रहे हैं, जो सॉन्ग में सबसे ज्यादा ध्यान खींच रहा है।

    फैंस को सलमान ने किया चैलेंज

    सलमान खान ने 'फॉलिंग इन लव' का वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है। पोस्ट के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन देते हुए फैंस से कहा, "वो जो फॉलिंग वाला स्टेप है, जिसमें कोई स्टेप नहीं है, वो करके दिखा दो...प्यार का तो पता नहीं, लेकिन गिरना तो पक्का है...।"

    इस दिन रिलीज होगी फिल्म

    'किसी का भाई किसी की जान' की अब तक कई बार रिलीज डेट बदली जा चुकी है। फैंस को उम्मीद थी कि फिल्म 2022 में रिलीज होगी, लेकिन प्रोडक्शन का काम पूरा न हो पाने के कारण 'किसी का भाई किसी की जान' की रिलीज डेट टाल दी गई। नई रिलीज डेट के अनुसार फिल्म इस साल ईद के मौके पर आएंगी। अपने चाहने वालों को तोहफा देने के लिए सलमान खान 'किसी का भाई किसी की जान' को 21 अप्रैल को रिलीज कर रहे हैं।

    खबरें और भी

    ये स्टार्स आएंगे नजर

    'किसी का भाई किसी की जान' के स्टार कास्ट की बात करें तो सलमान खान और पूजा हेगड़े के अलावा फिल्म में शहनाज गिल, पलक तिवारी, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल और राघव जुयाल की भी शामिल हैं। फिल्म को फरहाद सामजी ने डायरेक्ट किया है जबकि, साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है।