Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer: रोमांस में पिघलते और हड्डियों का चूरमा बनाते दिखे सलमान, जानदार है ट्रेलर

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Mon, 10 Apr 2023 06:40 PM (IST)

    Salman Khan Movie Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out सलमान खान जल्द अपनी ऑडियंस के बीच आने वाले हैं। उनकी फिल्म किसी का भाई किसी की जान ईद के मौके ...और पढ़ें

    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out Salman Khan Pooja Hegde Shehnaaz Gill Movie Releasing on Eid 2023/Instagram
    Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Out Salman Khan Pooja Hegde Shehnaaz Gill Movie Releasing on Eid 2023/Instagram

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Released: सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई, किसी की जान' के ट्रेलर का एक लंबे समय से फैंस को इंतजार था। जैसे-जैसे दबंग एक्टर अपनी फिल्म के पोस्टर्स और गाने रिलीज कर रहे थे, वैसे-वैसे उनके चाहने वालों की बेसब्री दोगुनी होती जा रही थी।

    सलमान खान ने ट्रेलर रिलीज से कुछ समय पहले ही अपना एक पोस्टर शेयर किया था और अब उनकी ईद रिलीज फिल्म का दमदार ट्रेलर सामने आ चुका है, जिसमें एक्टर एक बार फिर से अपने एक्शन से ऑडियंस को इम्प्रेस करते हुए नजर आए। 

    'किसी का भाई, किसी की जान'में दिखा भाईजान का दमदार एक्शन 

    3 मिनट 25 सेकंड का ये ट्रेलर काफी दमदार है। इस ट्रेलर पर से नजरें हटाना बहुत ही मुश्किल हो सकता है। भाईजान सलमान खान के इस ट्रेलर की शुरुआत होती है, एक संस्कृत के मन्त्र के वीओ के साथ, जिसे सलमान खान बोल रहे हैं।

    इसके बाद ट्रेलर में पूजा हेगड़े और सलमान खान का रोमांस देख आपके चेहरे पर एक मुस्कान जरूर आ जाएगी। इस ट्रेलर में पूजा का सलमान खान को 'भाईजान' बोलने में हिचकिचाना और उसके बाद उन्हें अपनी 'जान' बना लेना काफी एफर्टलेस है। दोनों के बीच की रोमांटिक केमिस्ट्री अच्छी लग रही है। 

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan)

    गुंडों की हड्डी का चूरमा बनाते दिखे सलमान खान 

    सलमान खान का ट्रेलर में सिर्फ पूजा हेगड़े संग इश्क फरमाते हुए नजर नहीं आ रहे हैं, बल्कि उनका भरपूर एक्शन का डोज भी दबंग खान ने अपने इस छोटे से ट्रेलर में दिया है। सलमान खान के दमदार डायलॉग्स के साथ-साथ उनके ताबड़तोड़ एक्शन ने उनके फैंस को पूरी तरह से इम्प्रेस कर दिया है।

    सलमान खान के बहुत सी फिल्मों के डायलॉग्स ऐसे हैं, को आज भी ऑडियंस को याद है और निश्चित तौर पर इस फिल्म के डायलॉग्स भी ऑडियंस की जुबान पर चढ़ने वाले है।

    सलमान खान को इस फिल्म में साउथ स्टार वेंकटेश के अलावा जगपति बाबू और अन्य साउथ स्टार का पूरा साथ मिला है। दबंग खान ने अपने इस ट्रेलर में साउथ फ्लेवर देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 

    बस इस बात से हो सकते हैं निराश 

    सलमान खान की इस फिल्म में रियल लाइफ बॉक्सर विजयेंद्र कुमार भी नजर आएंगे। साउथ स्टार और पूजा हेगड़े के अलावा  शहनाज गिल, पलक तिवारी, राघव जुयाल, जस्सी गिल और अलादीन एक्टर सिद्धार्थ निगम भी इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। हालांकि, आप ये जानकर थोड़े निराश जरूर हो सकते हैं कि ट्रेलर में उन्हें ना के बराबर दिखाया गया है। 

    इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगा 'भाईजान' 

    सलमान खान की फिल्म के ट्रेलर के आते ही ऑडियंस की उत्सुकता दोगुनी हो गई है और अब फैंस ईद का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये फिल्म इसी महीने 21 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये फिल्म पैन इंडिया रिलीज होगी।