Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    किसी का भाई किसी की जान में नजर आई Shehnaaz Gill पहुंची थाईलैंड, पिज्जा और नारियल पानी से पेट पूजा करती आई नजर

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sat, 13 May 2023 06:14 PM (IST)

    Shehnaaz Gill Thailand Photos फिल्म एक्ट्रेस शहनाज गिल थाईलैंड के फुकेट में ट्रिप पर पहुंची है। इस अवसर पर वह खाने का आनंद ले रही है। उनके टेबल पर नार ...और पढ़ें

    Shehnaaz Gill In Thailand Photos, Shehnaaz Gill
    Shehnaaz Gill In Thailand Photos, Shehnaaz Gill

    नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill Thailand Photos: शहनाज गिल हाल ही में, फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आई थी। अब फिल्म के रिलीज होने के बाद उन्हें थाईलैंड में देखा जा सकता है। खास बात यह है कि इसकी शुरुआत उन्होंने पेट पूजा से की है। इसमें उन्हें पिज्जा और नारियल पानी जैसी चीजों का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है। शहनाज गिल थाईलैंड के फुकेट में है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है। उन्होंने अपने ट्रिप की जानकारी दी है। 

    शहनाज गिल को ब्लैक कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है

    शहनाज गिल को ब्लैक कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने डार्क सनग्लासेस पहन रखे हैं। पहली तस्वीर में वह कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं। वह डाइनिंग टेबल पर बैठी हुई है। इसपर पिज्जा, पास्ता, सलाद और नारियल पानी जैसी चीजें रखी हुई है। एक महिला शहनाज गिल के बगल में बैठी हुई हैं और वह खाने का आनंद ले रही है।

    शहनाज गिल ने लिखा है, "फुकेट आकर पेट पूजा कर रही हूं"

    शहनाज गिल ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, "फुकेट आई हूं। पेट पूजा कर रही हूं।" उन्होंने फुकेट में रिसोर्ट को टैग भी किया है। शहनाज गिल ने अपने रूम की तस्वीरें भी शेयर की हैं। इसमें हाथ से लिखा हुआ नोट उनके टेबल पर रखा हुआ है। उनका काफी धमाकेदार स्वागत किया गया है। शहनाज गिल ने अपने बेड की भी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें टावेल से बने हुए दो हाथियों को रखा गया है। उनके कमरे में कई फूल भी रखे हुए है।

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई हैं

    शहनाज गिल बिग बॉस 13 से फेमस हुई हैं। वह सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नजर आई थी। दोनों की जोड़ी काफी पसंद की जाती थी। उन्होंने सिद्धार्थ शुक्ला के साथ कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया था।

    खबरें और भी

    किसी का भाई किसी की जान में आई थी नजर

    किसी का भाई किसी की जान में उनके अलावा सलमान खान की अहम भूमिका थी। वहीं, फिल्म में पूजा हेगड़े, भूमिका चावला, पलक तिवारी जैसे कलाकार भी थे। वह पंजाबी फिल्म काला शाह काला और हौसला रख में भी नजर आ चुकी है।