Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KL Rahul और अथिया शेट्टी को साथ मिलकर टीम इंडिया के साथ खाना खाते हुए किया गया स्पॉट, तस्वीरें हुईं लीक

    By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 10 Nov 2022 07:05 PM (IST)

    KL Rahul Athiya Shetty Leaked Photos केएल राहुल और अथिया शेट्टी की फोटोज लीक हुई है। इसमें उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ खाना खाते हुए देखा जा ...और पढ़ें

    KL Rahul Athiya Shetty Leaked Photos: केएल राहुल क्रिकेटर है।
    KL Rahul Athiya Shetty Leaked Photos: केएल राहुल क्रिकेटर है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। KL Rahul Athiya Shetty Leaked Photos: क्रिकेटर केएल राहुल T20 वर्ल्ड कप के मैचों के दौरान कई बार फिल्म एक्ट्रेस और सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी के साथ नजर आए। इसके चलते दोनों के अफेयर की खबरें लगातार मीडिया की सुर्खियों में बनी रही। अब दोनों की 2 तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें उन्हें टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ खाना खाते हुए देखा जा सकता है।

    केएल राहुल अथिया शेट्टी की आंखों में आंखें डालकर देखते हुए नजर आ रहे हैं

    खास बात यह है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में खोए हुए हैं। केएल राहुल बहुत ही गंभीरता से अथिया शेट्टी की आंखों में आंखें डालकर देखते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं खाने की मेज पर राहुल द्रविड़, विराट कोहली और दिनेश कार्तिक जैसे खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Saumya Tandon Bold Photos: 'अनिता भाभी' सौम्या टंडन ने कराया बोल्ड फोटोशूट, तस्वीरें देख फैंस के उड़े होश

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी को टीम इंडिया के खिलाडियों के साथ देखा जा सकता है

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी को डायनिंग टेबल पर साथ में बैठकर खाने का लाभ उठाते हुए देखा जा सकता है। ऐसा लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे में खोए हुए हैं। दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों जल्दी शादी कर सकते हैं। हालांकि उन्होंने अभी तक तारीख की घोषणा नहीं की है। अथिया शेट्टी केएल राहुल के साथ उनके हर मैच में नजर आती हैं।

    यह भी पढ़ें: Nupur Sanon Bikini Photos: कृति सेनन की बहन नूपुर स्विमिंग पूल में बिकिनी पहन एन्जॉय करती आई नजर, देखें फोटोज

    केएल राहुल और अथिया शेट्टी जल्द शादी कर सकते है

    यह भी कहा जा रहा है कि जल्द ही शादी की तारीख की घोषणा की जाएगी। यह सुनील शेट्टी के खंडाला स्थित घर पर हो सकती है। इस बीच क्रिकेट वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन के लिए केएल राहुल को जमकर ट्रोल भी किया गया है। कई लोगों ने उनके खराब परफॉर्मेंस के लिए अथिया शेट्टी को भी जिम्मेदार बताया है। इस बीच टीम इंडिया इंग्लैंड से हारकर T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है।

    खबरें और भी