Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Jeetendra Birthday: करवा चौथ के व्रत ने जब बचायी थी जीतेंद्र की जान, उस प्लेन हादसे में मारे गये थे 95 लोग

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 06 Apr 2023 10:54 AM (IST)

    Happy Birthday Jeetendra जीतेंद्र को बॉलीवुड का जम्पिंग जैक कहा जाता है। एक दौर में उनका स्टाइल काफी चर्चा में रहा था। कई एक्ट्रेस उनके अंदाज पर फिदा ...और पढ़ें

    Jeetendra Shobha Kapoor, jeetendra kapoor, tusshar kapoor, ekta kapoor, Jeetendra Shobha love story
    Jeetendra Shobha Kapoor, jeetendra kapoor, tusshar kapoor, ekta kapoor, Jeetendra Shobha love story

    नई दिल्ली, जेएनएन। Jeetendra Kapoor And Shobha Kapoor: “आप मुझे अच्छे लगने लगे, सपने सच्चे लगने लगे...” पहली बार जब शोभा कपूर ने जीतेंद्र (Jeetendra) को देखा था। तो मन ही मन में शायद कुछ ऐसा ही गुनगुनाया होगा।

    14 साल की शोभा को अपने बचपन के दोस्त से प्यार हो गया था। मुंबई की मरीन ड्राइव पर जीतेंद्र ने पहली बार शोभा को देखा और दिल में प्यार की घंटी बज गई। वो कहते हैं, सच्चा प्यार हो तो अपने आप एक अधिकार का भाव भी साथ ले आता है। कहा जाता है कि शोभा कपूर, जीतेंद्र को लेकर काफी पजेसिव थीं। 

    शोभा से मिलने लंदन पहुंचे थे जीतेंद्र

    जीतेंद्र जब स्ट्रगल कर रहे थे तो शोभा एयर होस्टेस थीं और लंदन में रह रहती थीं। जॉब की वजह से शोभा को अक्सर विदेश में रहना पड़ता था और वो चाहकर भी उनसे से नहीं मिल पा रही थीं। एक बार जीतेंद्र ने अपने घरवालों से झूठ बोला कि वह शूटिंग करने के लिए देश से बाहर जा रहे है। इसके बाद एक्टर सीधे शोभा से मिलने लंदन जा पहुंचे थे।

    हालांकि, इसकी खबर शोभा को नहीं थी कि उनसे मिलने जीतेंद्र सात समंदर पार करके आ रहे हैं। उन दिनों शोभा जिस होटल में रुकी हुई थीं, उसी होटल में एक्टर ने भी अपना कमरा बुक कराया था। लंदन पहुंचकर एक दिन जीतेंद्र ने शोभा के कमरे की बेल बजाई और जब उन्होंने दरवाजा खोला और अपने प्यार को सामने देखा तो वह रोने लग गईं। 31 अक्टूबर 1974 को जीतेंद्र और शोभा कपूर ने चोरी-चुपके शादी कर ली।

    शोभा के व्रत रखने पर बची थी जीतेंद्र की जान

    एक वक्त ऐसा भी आया था जब जितेंद्र मौत के मुंह से बाल-बाल बचे थे। ये किस्सा उन्होंने कपिल शर्मा के शो में सुनाया था। जीतेंद्र ने बताया था, ''मैं एक फिल्म की शूटिंग के लिए मद्रास जा रहा था। शोभा ने कहा कि आज करवा चौथ है, लेकिन मैं जाने पर अड़ा रहा और उसे समझा दिया कि मेरा जाना बहुत जरूरी है।

    खबरें और भी

    फ्लाइट शाम को सात बजे थी। मैं एयरपोर्ट पर गया तो पता चला कि फ्लाइट लेट है। मैंने बताया कि फ्लाइट रात में 8 या 9 बजे जाएगी तो बाहर देख लो कि चांद निकल रहा है या नहीं। मैं वापस घर पहुंच गया। मैं घर वापस आया तो दोबारा शोभा ने मुझे जाने नहीं दिया। बाद में पता चला कि वो फ्लाइट क्रैश हो गई है।''

    शोभा के बाद भी हेमा को दिल दे बैठे थे एक्टर

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस लव स्टोरी में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब जीतेंद्र का दिल दूसरी एक्ट्रेस पर आ गया था। यह एक्ट्रेस कोई और नहीं, बल्कि हेमा मालिनी थीं। कहा तो यह भी जाता है कि इन दिनों की लव स्टोरी शादी तक जा पहुंची थी।

    इस वजह से शोभा कपूर और जीतेंद्र के रिश्ते में भी दरार आ गई थी। जीतेंद्र-हेमा, दोनों सितारे शादी करने वाले थे, लेकिन इस बीच शोभा कपूर को लेकर धर्मेंद्र शादी में पहुंच गए। काफी हंगामे के बाद हेमा मालिनी से जीतेंद्र की शादी टूट गई थी।  

    इन एक्ट्रेसेज संग जुडा नाम

    कहा जाता है कि एक्टर ने कई अभिनेत्रियों को डेट किया है। रेखा, श्रीदेवी और जया प्रदा का भी नाम शामिल है। कहा जाता है कि रेखा और जितेंद्र के बीच फिल्म ‘एक बेचारा’ की शूटिंग के दौरान नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। इसके बाद जितेंद्र का नाम श्रीदेवी के साथ जुड़ा। दोनों ने एक साथ ‘हिम्मतवाला’, ‘जानी दोस्त’, ‘जस्टिस चौधरी’ जैसी कई फिल्मों में काम किया।