Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कौन हैं 'महाराज' की 'किशोरी' Shalini Pandey? रणवीर सिंह के साथ पर्दे पर कर चुकी हैं रोमांस

    Updated: Wed, 26 Jun 2024 06:55 PM (IST)

    अभिनेत्री शालिनी पांडे इन दिनों फिल्म महाराज में नजर आ रही हैं जो 21 जून को ओटीटी पर रिलीज हुई है। हालांकि एक्ट्रेस को पूरी मूवी में नहीं दिखाया है ले ...और पढ़ें

    Shalini Pandey Maharaj Film (Photo Credit Instagram)
    Shalini Pandey Maharaj Film (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. अर्जुन रेड्डी से मशहूर हुई थीं शालिनी पांडे
    2. साउथ फिल्मों से की थी करियर की शुरुआत
    3. रियल लाइफ में बेहद बोल्ड हैं शालिनी

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान के बेटे जुनैद खान भी एक्टिंग की दुनिया में कदम रख चुके हैं। उन्होंने ऐतिहासिक ड्रामा फिल्म 'महाराज' से अपना डेब्यू किया है। हालांकि, उनकी ये फिल्म पर्दे पर रिलीज न होकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 21 जून को आई थी।

    फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है और जुनैद की एक्टिंग की भी तारीफ हो रही हैं। इसके अलावा फिल्म में दिखाया गया किशोरी का किरदार भी लोगों को भा गया। किशोरी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस शालिनी पांडे है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि शालिनी रणवीर सिंह के साथ भी फिल्म कर चुकी हैं?

    कौन है शालिनी पांडे?

    साल 2022 में रिलीज हुई रणवीर सिंह की फिल्म जयेशभाई जोरदार में शालिनी पांडे नजर आई थीं। इस फिल्म में शालिनी ने जयेश की पत्नी 'मुद्रा' का किरदार निभाया था, जो एक बेटी के जन्म के बाद फिर से प्रेग्नेंट हो जाती है। इससे पहले वो मेरी निम्मो से अपना बॉलीवुड कर चुकी थीं, जो साल 2018 में रिलीज हुई थी।

    यह भी पढे़ं- जुनैद की फिल्म Maharaj में 'अच्युतम केशवम' भजन में सोनू निगम ने दी आवाज, आंखें बंद करते ही भक्ति में हो जाएंगे लीन

    साउथ फिल्म में भी काम कर चुकी हैं शालिनी

    बता दें, शालिनी पांडे ने अपने करियर की शुरुआत साउथ फिल्मों से की थी। उन्होंने साउथ की सुपरहिट  'अर्जुन रेड्डी' में का किया, जिससे वह रातों रात स्टार बन गई थी। इस फिल्म में विजय देवरकोंडा टाइटल रोल में थे। फिल्म का निर्देशन एनिमल फेम संदीप रेड्डी वंगा ने किया था, जिन्होंने हिंदी में इसे कबीर सिंह शीर्षक से बनाया। इस फिल्म में शाहिद कपूर लीड रोल में थे, तबकि शालिनी वाला किरदार कियारा आडवाणी ने निभाया था। 

    खबरें और भी

    रियल लाइफ में बोल्ड हैं किशोरी 

    फिल्म में भोली भाली लड़की के किरदार में शालिनी नजर आ रही हैं, लेकिन रियल लाइफ में बोल्ड हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक से एक हॉट तस्वीरें शेयर की हुई हैं ।

    शालिनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। शालिनी के इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन फॉलोअर्स हैं, लेकिन वो खुद किसी को फॉलो नहीं कर रही हैं। 

    घरवालों के खिलाफ जाकर अभिनेत्री बनीं शालिनी

    एक्ट्रेस ने सालों पहले एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पिता को उनका फिल्मों में आना पसंद नहीं था।वह चाहते थे कि उनकी बेटी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करके आईटी कंपनी में जॉब करे, लेकिन किस्मत में पर्दे पर छाना लिखा था।

    बेटी की पहली फिल्म को हिट होता देख एक्ट्रेस के पिता काफी खुश हुए थे। एक्ट्रेस तेलुगु और हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल इंडस्ट्री में भी काम कर चुकी हैं।

    यह भी पढ़ें-  दर्शकों को पसंद आ रही है Junaid Khan की डेब्यू फिल्म 'महाराज' बोले- 'मैं बता नहीं सकता कि...'