यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कैंसर की वजह से RRKPK नहीं कर सकी थीं Sharmila Tagore, 'कॉफी विद करण 8' में एक्ट्रेस का शॉकिंग खुलासा
करण जौहर के फेमस टॉक शो में इस बार शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान की जोड़ी मेहमान बनकर आने वाली है। ऐसा पहली बार होगा जब इस शो में इनकी जोड़ी एक साथ देखने ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण 8' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। इस शो में अभी तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। अब पहली बार करण के शो में मां-बेटे की जोड़ी यानी शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान मेहमान बनकर आने वाले हैं।
दोनों की जोड़ी ने करण जौहर के साथ मिलकर शो में पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे और मस्ती की है। कॉफी विद करण में होस्ट करण ने यह बताया कि उन्होंने 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दादी का किरदार पहले शर्मिला टैगोर को ऑफर किया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने यह खुलासा किया कि उन्होंने इस रोल के लिए क्यों मना किया था।
यह भी पढ़ें: Saif Ali Khan से मां शर्मिला टैगोर के सामने करण ने पूछ लिया ऐसा पर्सनल सवाल, शर्म से झुक गया एक्टर का सिर
पहली बार दिखी मां-बेटे की जोड़ी
ऐसा बहुत कम होता है कि किसी शो में शर्मिला टैगोर और सैफ अली खान एक साथ देखने को मिलें। हालांकि, अब इन दोनों की जोड़ी पहली बार एक साथ कॉफी विद करण में खास मेहमान बनकर आने वाली है। इस दौरान बातों-बातों में करण जौहर ने बताया कि उन्होंने आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में दादी का किरदार पहले शर्मिला टैगोर को ऑफर किया था।
View this post on Instagram
करण ने कहा कि वह मेरी पहली पसंद थी। उस समय स्वास्थ्य कारणों से वह हां नहीं कह सकीं, लेकिन मुझे इसका अफसोस है। न्यूज 18 की खबर के अनुसार, इसके बाद दिग्गज एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि उनके परिवार और प्रियजनों ने उन्हें महामारी के कारण ऐसा न करने के लिए कहा था, क्योंकि वे चिंतित थे कि इसका उनके स्वास्थ्य पर क्या प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोविड चरम पर था, उस समय वे वास्तव में कोविड से नहीं जूझे थे। वे वैक्सीन के बारे में नहीं जानते थे। हमें टीका नहीं लगाया गया था। आप जानते हैं, मेरे कैंसर के बाद। इसलिए, वे नहीं चाहते थे मैं जोखिम उठाऊं'।
खबरें और भी
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' को कोविड-19 लहर के दौरान शूट किया गया था। जब शर्मिला दिल्ली में थीं, तो उनकी और शबाना की मुलाकात भी हुई। इसकी एक झलक शबाना ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।