Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: करण जौहर के शो में Sidharth Malhotra ने किया खुलासा, नहीं शेयर करना चाहते थे शादी का वीडियो

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 23 Nov 2023 04:40 PM (IST)

    Koffee With Karan 8 करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण 8 का 5वां एपिसोड ऑन एयर हो चुका है। इस एपिसोड में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी ने धमाल ...और पढ़ें

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Photo Credit: Instagram)
    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी (Photo Credit: Instagram)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर का फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण 8' का 5वां एपिसोड ऑन एयर हो चुका है। इस एपिसोड में वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी ने धमाल मचाया और अपनी पर्सनल-प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई खुलासे भी किए। शो में करण जौहर ने दोनों सितारों से काफी सारी बातें कीं। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस दौरान बताया कि वे कियारा संग अपनी शादी का वीडियो शेयर नहीं करना चाहते थे।

    शादी का वीडियो शेयर करने के खिलाफ थे सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बी-टाउन के पसंदीदा कपल में से एक हैं। हाल ही में, सिद्धार्थ मल्होत्रा, वरुण धवन संग कॉफी विद करण के एक एपिसोड में दिखाई दिए। इस दौरान एक्टर ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े भी कई खुलासे किए। करण जौहर ने जब सिद्धार्थ और कियारा के रिश्ते को लेकर और उनकी शादी के वीडियो पर चर्चा की, तो सिद्धार्थ ने खुलासा किया कि वह शुरू में इसे लोगों के साथ शेयर नहीं करना चाहते थे।

    यह भी पढ़ें: SOTY की शूटिंग के दौरान सिद्धार्थ मल्होत्रा ने तोड़ दी थी वरुण धवन की नाक, फाइट सीन देख आलिया की हो गई थी ये हालत

    इन लोगों ने सिद्धार्थ को मनाया

    करण जौहर ने वीडियो को लेकर बात करते हुए कहा कि 'एक रील लव स्टोरी एक रियल लव स्टोरी में बदल गई है, जैसे शेरशाह का रोमांस रियल लाइफ में लाइव हो गया और वह पल जहां आप रैंप पर खड़े थे, उस समय वह आई फिर उसने और आपने जो किया वह बिल्कुल वायरल हो गया है'। इसके बाद सिद्धार्थ ने कहा कि 'यह प्लान्ड नहीं था। मैं वीडियो शेयर करने के बिल्कुल खिलाफ था, लेकिन उन्हें मनाने का सारा क्रेडिट मनीष मल्होत्रा और कियारा को जाता है'।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    सुपरहिट हुए हैं 'कॉफी विद करण 8' के सभी एपिसोड

    करण जौहर के टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 में अभी तक कई सेलेब्स आ चुके हैं। इस शो की शुरुआत में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण आए थे। इसके बाद सनी देओल-बॉबी देओल, सारा अली खान-अनन्या पांडे समेत कई जोड़ियां नजर आ चुकी हैं। इसके सभी एपिसोड फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। बता दें कि कॉफी विद करण का सीजन 8 अब डिज्नी+हॉटस्टार पर देखने के लिए उपलब्ध है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: स्टूडेंट ऑफ द ईयर में आलिया भट्ट को लेने के खिलाफ थे सिद्धार्थ और वरुण, करण जौहर को दूसरी एक्ट्रेस की दी थी सलाह