Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: 'सिंघम' अजय देवगन के आगे करण जौहर की होगी बोलती बंद? एक्टर के साथ शिरकत करेंगे खास दोस्त

    By Tanya AroraEdited By: Tanya Arora
    Updated: Thu, 05 Oct 2023 11:12 AM (GMT+05:30)

    Koffee With Karan 8 करण जौहर के विवादित चैट शो कॉफी विद करण के सीजन आठ की घोषणा हो चुकी है। ये सीजन भी डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ऑनएयर ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण सीजन 8 / फोटो- अजय देवगन /करण जौहर / सोशल मीडिया
    कॉफी विद करण सीजन 8 / फोटो- अजय देवगन /करण जौहर / सोशल मीडिया

    HighLights

    1. अजय देवगन बनेंगे कॉफी विद करण 8 का हिस्सा
    2. इस खास दोस्त के साथ करण जौहर के शो में शिरकत करेंगे अजय देवगन
    3. कॉफी विद करण का पहला प्रोमो आया सामने

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: करण जौहर एक बार अपनी चटपटी गॉसिप के साथ बॉलीवुड सितारों के कई राज खुलवाने वाले हैं। उन्होंने बीते दी ही अपने टॉक रियलिटी शो 'कॉफी विद करण' के सीजन आठ की घोषणा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया।

    उनका ये शो एक बार फिर से डिजिटल प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देगा। इस साल निर्देशक-निर्माता के शो का पहला गेस्ट कौन होगा, इसका खुलासा तो अभी नहीं हुआ है।

    हालांकि, सोशल मीडिया पर उनके शो में शामिल होने वाले सितारों के नाम की लिस्ट आउट होने लगी है। रिपोर्ट्स की मानें तो अजय करण जौहर के शो में 'सिंघम' अजय देवगन भी आने वाले हैं। इस सीजन में उनके साथ काजोल नहीं, बल्कि कोई और नजर आएगा।

    अजय देवगन के साथ करण जौहर के शो में शिरकत करेंगे उनके खास दोस्त

    फिल्मफेयर में छपी रिपोर्ट्स की मानें तो इस बार करण जौहर के शो 'कॉफी विद करण' में सुपरस्टार अजय देवगन के साथ कोई और नहीं, बल्कि उनके खास दोस्त और निर्देशक रोहित शेट्टी शिरकत करते हुए नजर आ सकते हैं। रोहित शेट्टी और अजय देवगन इस वक्त अपनी आगामी फिल्म 'सिंघम-3' में काम कर रहे हैं और अपनी इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए करण जौहर के चैट शो का हिस्सा बनेंगे।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan Season 8: फिर लौट रहे हैं करण जौहर अपने चैट शो 'कॉफी विद करण' के साथ, जानें कब होगा शुरू

    आपको बता दें कि अजय देवगन इससे पहले भी करण जौहर के चैट शो में शिरकत कर चुके हैं। जहां उन्होंने अपनी कई बातों से करण की बोलती बंद कर दी थी। अजय देवगन और रोहित शेट्टी दोनों का ही सेंस ऑफ ह्यूमर अक्सर लोगों को चुप करवा देता है।

    खबरें और भी

    इस बार खुद को ही ट्रोल करते दिखाई दिए करण जौहर

    करण जौहर ने कॉफी विद करण सीजन 8 का पहला प्रोमो शेयर किया, जिसमें निर्देशक डबल रोल में नजर आ रहे हैं। करण इस प्रोमो में खुद को ही ट्रोल करते हुए दिखाई दिए। जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया पर भी फैंस अपनी हंसी नहीं रोक सके।

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    करण जौहर ने इस वीडियो में एक छोटा सा हिंट ये भी दिया कि वह सिर्फ सेलिब्रिटीज को ही नहीं, बल्कि क्रिकेटर्स को भी अपने शो पर इनवाइट कर सकते हैं। कॉफी विद करण सीजन 8 कब से ऑनएयर होगा, इसका खुलासा अभी तक मेकर्स ने नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: RRKPK On OTT: ओटीटी पर रिलीज हुई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी', जानिए कब-कहां और कैसे फ्री में देखें?