Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Koffee With Karan 8: एशा-अहाना संग रिश्ते पर खुलकर बोले सनी देओल, बताया कैसी है दोनों से बॉन्डिंग

    By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 03:17 PM (GMT+05:30)

    Koffee With Karan 8 करण जौहर के टॉक शो कॉफी विद करण सीजन 8 के दूसरे एपिसोड में बॉबी देओल और सनी देओल दिखाई देने वाले हैं। इस एपिसोड में सनी एशा देओल ...और पढ़ें

    कॉफी विद करण 8 में सनी देओल और बॉबी देओल
    कॉफी विद करण 8 में सनी देओल और बॉबी देओल

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Koffee With Karan 8: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के बाद अब करण जौहर के फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 8 के दूसरे एपिसोड में देओल ब्रदर्स तड़का लगाने के लिए आने वाले हैं। इस एपिसोड के कई प्रोमो देखने को मिल चुके हैं। इन प्रोमो में सनी देओल और बॉबी देओल अपनी पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ तक के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

    इस शो में सनी और बॉबी देओल फिल्म 'गदर 2' की सक्सेस, 'रॉकी और रानी की प्रेम' कहानी में पिता धर्मेंद्र के किसिंग सीन, हेमा मालिनी और उनके परिवार यानी बेटी एशा और अहाना के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात करते हुए नजर आए।

    यह भी पढ़ें: Koffee With Karan 8: शाह रुख-सलमान को लेकर सनी देओल ने दिया ऐसा बयान, चुभ सकती है सुपरस्टार्स को ये बात

    'गदर 2' की स्क्रीनिंग पर दिखे सब साथ

    अगस्त में हुई फिल्म 'गदर 2' की स्क्रीनिंग पर सनी और बॉबी देओल, अहाना और शा देओल के साथ कैमरा के सामने पोज देते हुए नजर आए थे। फिल्म को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया का जश्न मनाते हुए एशा ने अगस्त में अपने करीबी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के लिए फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग का आयोजन किया था। ऐसे में यह पहली बार था, जब धर्मेंद्र के चारों बच्चे एशा और अहाना, सनी और बॉबी देओल एक साथ सार्वजनिक रूप से दिखाई दिए थे।

    'गदर 2' को लेकर बोले बॉबी देओल

    देओल परिवार ने 'गदर 2' की सक्सेस का जश्न कैसे मनाया, इस बारे में बात करते हुए बॉबी देओल ने कहा 'ये सब करण की शादी के साथ शुरू हुआ। हम इस तरह अपने परिवार के साथ कभी नहीं आए हैं। हम बहुत शर्मीले (Shy) हैं, लेकिन हम शादी में आए किसी भी गेस्ट को वीडियो बनाने और उन्हें डालने से नहीं रोक सके। हमें उन वीडियो के कारण बहुत प्यार मिला। इन वीडियो के जरिए लोगों ने देखा कि हम कैसे हैं'। इसके आगे उन्होंने कहा कि मुझे लगता है द्रिशा, लक लेकर आई है। भाइया करण की शादी में बहुत डांस कर रहे थे, फिर 'गदर 2' आई। मैंने कभी अपने भाई को इतना डांस करते नहीं देखा।

    खबरें और भी

    View this post on Instagram

    A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

    अहाना और एशा के साथ रिश्ते पर बोले सनी देओल

    सनी देओल से जब अहाना और एशा के साथ रिश्ते पर सवाल पूछा गया, तो एक्टर ने जवाब दिया कि 'वे मेरी बहनें हैं। इसे कोई भी नहीं बदल सकता है। वे बहुत खुश थे। इसके साथ ही सनी देओल फिल्म की सक्सेस को लेकर भी काफी खुश थे।

    यह भी पढ़ें: Gadar 2 की रिलीज से पहले सनी देओल ने अक्षय कुमार को किया था फोन, OMG 2 से क्लैश को लेकर कही थी ये बात