Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोलकाता दुष्कर्म मामले पर बॉलीवुड सेलेब्स का गुस्सा, आलिया भट्ट से लेकर आयुष्मान खुराना तक एक्टर्स ने किए सरकार से सवाल

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:50 AM (IST)

    पश्चिम बंगाल में हुए दुष्कर्म और हत्याकांड मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। डॉक्टर्स सड़क पर उतर आए ह ...और पढ़ें

    आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना ने निकाला गुस्सा
    आलिया भट्ट और आयुष्मान खुराना ने निकाला गुस्सा

    एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। कोलकाता के आरजी मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल में एक 31 वर्षीय डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं और हर तरफ महिला सुरक्षा का मुद्दा छिड़ा हुआ है। महिलाएं अपने कार्यस्थल पर भी सुरक्षित नहीं हैं।

    महिलाएं सुरक्षित नहीं

    कई बॉलीवुड सेलेब्स ने भी इस पर अपना गुस्सा निकाला है। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबी पोस्ट शेयर कर इस बात पर जोर दिया है कि कैसे निर्भया कांड के बाद भी महिलाओं के खिलाफ अत्याचार नहीं बदले हैं।

    यह भी पढ़ें: शाह रुख-सलमान के बाद Alia Bhatt संभालेंगी यशराज की स्पाई यूनिवर्स की कमान, फिल्म के टाइटल की हुई घोषणा

    उन्होंने लिखा है, 'एक और दिन इस बात का एहसास कराया गया कि महिलाएं सुरक्षित नहीं कहीं भी। एक और दिल दहला देने वाली घटना,हमें याद दिलाने के लिए कि एक दशक से ज्यादा हो गया लेकिन आज भी कुछ नहीं बदला।' एक्ट्रेस ने इस पोस्ट के जरिए अपना गुस्सा जाहिर किया और महिलाओं की सुरक्षा पर ध्यान देने की गुजारिश की।

    View this post on Instagram

    A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

    आयुष्मान ने लिखा कविता

    बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने एक कविता बोलकर अपना गुस्सा निकाला। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर जो कविता शेयर की है उसके बोल हैं, 'काश मैं एक लड़का होती। काश मैं कुंडी लगाकर सोती,काश मैं भी लड़का होती। झल्ली बनकर दौड़ती उड़ती, काश मैं भी एक लड़का होती।'

    View this post on Instagram

    A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)

    मुख्यमंत्री से मांगा जवाब

    ऋचा चड्ढा ने ट्वीट के जरिए न्याय की मांग की। उन्होंने लिखा, 'इस देश की महिलाएं आपसे निष्पक्ष और तुरंत जांच की उम्मीद करती हैं ममता बनर्जी। आप वर्तमान में मुख्यमंत्री के पद पर आसीन होने वाली एकमात्र महिला हैं।'

    खबरें और भी

    स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'कोलकाता में रेजिडेंट डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना वीभत्स और भयावह घटना है. ये दिखाती कि हम एक समाज के रूप में महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार करते हैं।

    इस आरोप में पुलिस ने संजय रॉय नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई के हाथों में है।

    यह भी पढ़ें: आयुष्मान खुराना ने Border 2 में काम करने से किया इनकार, हीरो की वजह से डाउट में थे एक्टर