विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फीमेल क्रू मेंबर्स को समझा जाता है 'फर्नीचर', Konkona Sen Sharma ने सेक्सुअल हैरेसमेंट पर तोड़ी चुप्पी

Published: Fri, 11 Oct 2024 08:16 PM (GMT+05:30)

कोंकणा सेन शर्मा फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा हैं। एक्ट्रेस को आखिरी बार फिल्म किलर सूप में देखा गया ...और पढ़ें

कोंकणा सेन शर्मा ने इंडस्ट्री के बारे में किया खुलासा
कोंकणा सेन शर्मा ने इंडस्ट्री के बारे में किया खुलासा

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि कोंकणा सेन शर्मा बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में से एक हैं। वो बंगाली और हिंदी सिनेमा में काम कर चुकी हैं। उन्होंने लिपस्टिक अंडर माई बुर्का, वेक अप सिड, तलवार, 15 पार्क ऐवन्यु और कादम्बरी जैसी फिल्मों से अपने अभिनय की छाप छोड़ी।

जाति और वर्ग के हिसाब से होता है भेदभाव

अब हाल ही में एक इंटरव्यू में कोंकणा सेनशर्मा ने बॉलीवुड फिल्म सेट के फंक्शन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। अभिनेत्री ने खुलासा किया है कि इंडस्ट्री में भी पितृसत्ता काम करती है और यहां पर तो जाति और वर्ग के आधार पर भी लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है। कोंकणा ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति और वर्ग तय करता है कि उन्हें कहां बैठने की अनुमति है? उन्हें क्या खाना खाने की अनुमति है।

यह भी पढ़ें: 'मेरे टाइप की फिल्म नहीं...', Konkona Sen Sharma ने रणबीर कपूर की फिल्म को लेकर दिया बयान, बताई वजह

महिलाओं का नहीं किया जाता है सम्मान

सुचरिता त्यागी से बात करते हुए कोंकणा ने कहा, “फिल्म सेट, फिल्म इंडस्ट्री न केवल महिलाओं के आधार पर बल्कि जाति और वर्ग और निश्चित रूप से लिंग के आधार पर भी बेहद बंटी हुई है।”

Konkona Sen Sharma Instagram

कोंकणा सेन शर्मा ने जताई चिंता

44 वर्षीय अभिनेत्री को बॉलीवुड में काम करते हुए दो दशक से भी अधिक समय बीत चुका है। उन्होंने इस बात पर भी चिंता व्यक्त की कि फिल्म सेट पर महिलाओं के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है? उन्होंने खुलासा किया कि केवल सीनियर महिला कलाकारों और क्रू सदस्यों का ही सम्मान किया जाता है,जबकि अन्य महिला क्रू सदस्यों को "फर्नीचर या टूल" की तरह ट्रीट किया जाता है।

कई मुद्दे नहीं किए जाते रिपोर्ट

उन्होंने आगे कहा कि उनके शरीर को धक्का दिया जाता है। उस माहौल में काम करना बहुत मुश्किल है। इस दौरान एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री में होने वाले सेक्सुअल हैरेसमेंट के मुद्दे पर भी बात की। एक्ट्रेस ने कहा कि कई ऐसी चीजें हैं या मौके होते हैं जब इन चीजों को कभी रिपोर्ट नहीं किया जाता।

Konkona Sen Sharma Instagram

वर्कफ्रंट की बात करें तो कोंकणा सेन शर्मा को आखिरी बार मनोज बाजपेयी के साथ फिल्म किलर सूप में देखा गया था। एक्ट्रेस फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म मेट्रो इन दिनों की तैयारी में व्यस्त हैं।

यह भी पढ़ें: Ranbir Kapoor की एक्ट्रेस Konkona Sen इस बुरी आदत से आ गई हैं तंग, बोलीं- ''अब इसे छोड़ना चाहती हूं''

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।