यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Krishna Janmashtami 2024: कल्कि थीम से कान्हा रे तक, इस बार नए गानों के साथ कृष्ण जन्माष्टमी करिए सेलिब्रेट
कृष्ण जन्माष्टमी (Krishna Janmashtami 2024) का रंग हर तरफ दिखने लगा है। मंदिर से लेकर घरों तक कान्हा के जन्मदिन की रौनक नजर आ रही है। इस खास मौके पर क ...और पढ़ें

HighLights
- बेहद खूबसूरत है कल्कि थीन सॉन्ग
- सलीम मर्चेंट ने रिलीज किया नया गाना
- बाहुबली 2 में भी दिखी कृष्ण भक्ति
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक बार फिर बाजारों में रौनक लग गई है और मंदिरों में सुंदर झांकियां सज गई हैं। कृष्ण जन्माष्टमी के इस खास मौके पर भक्ति गानों की मांग भी बढ़ गई है। यहां भगवान कृष्ण से जुड़े कुछ ऐसे ही गानों की लिस्ट लेकर आए हैं, जो फेस्टिव मूड के लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं...
1) कान्हा रे (Kanha Re)
सलीम मर्चेंट और देवी चित्रलेखा की आवाज में ये गाना हाल ही में रिलीज हुआ है। ऐसे में कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर ये ध्यान खींच रहा है। गाने में वृंदावन के खूबसूरत घाटों को भी दिखाया गया है।
2) कल्कि थीम सॉन्ग (Theme of Kalki)
अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और प्रभास स्टारर कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) ने इस साल खूब धूम मचाई। फिल्म की कहानी महाभारत से जुड़ी हुई है। ऐसे में श्रीकृष्ण का होना लाजिमी है। फिल्म उनके कल्कि अवतार पर आधारित है। ऐसे में कल्कि 2898 एडी में एक गाना उनके लिए तैयार किया है, जिसे कल्कि थीम नाम दिया गया। गाने के हिंदी वर्जन को गौतम भारद्वाज ने गाया है।
यह भी पढ़ें- ओटीटी पर Kalki 2898 AD देखने के बाद लोगों ने किया अरशद को सपोर्ट, बोले- एक्टर ने नहीं कहा कुछ गलत
3) सोजा जरा (Soja Zara)
सोजा जरा गाना ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 2 (Baahubali 2 The Conclusion) का है, जिसमें लीड एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी भगवान श्रीकृष्ण को लोरी सुनाती हैं। सोजा जरा को सिंगर मधुश्री ने अपनी सुरीली आवाज में गाया है।
खबरें और भी
4) मोहे रंग दो लाल (Mohe Rang Do Laal)
बाजीराव मस्तानी का ये सॉन्ग बेहद खूबसूरती से दीपिका पादुकोण पर फिल्माया गया है। गाने में एक्ट्रेस होली के मौके पर राधा बन कृष्ण से रंग लगाने के लिए कहती हैं। मोहे रंग दो लाल को बिरजू महाराज और श्रेया घोषाल ने गाया है।
5) राधा कैसे न जले (Radha Kaise Na Jale)
आमिर खान और ग्रेसी सिंह स्टारर ये गाना फिल्म लगान (Lagaan) का है। एआर रहमान के कंपोजीशन में तैयार हुआ सॉन्ग राधा कैसे न जले को आशा भोसले, उदित नारायण और वैशाली सामंत ने आवाज दी है। राधा कैसे न जले भले 2001 में रिलीज हुआ था, लेकिन ये आज भी जन्माष्टमी के लिए परफेक्ट च्वाइस है।
6) राधा तेरी चुनरी (Radha Teri Chunari)
स्टूडेंट ऑफ द ईयर का ये गाना खूब पॉपुलर हुआ था। राधा तेरी चुनरी फेस्टिव मूड और डांस परफॉर्मेंस के लिए परफेक्ट सॉन्ग है। फिल्म में भी इसे शानदार तरीके से फिल्माया गया था। गाने को श्रेया घोषाल, उदित नारायण और विशाल- शेखर ने आवाज दी थी।