Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बड़े पर्दे पर श्रीकृष्ण की लीला! तीन पार्ट में रिलीज होगी Krishnavataram, 4000 करोड़ी Ramayana पर पड़ेगी भारी?

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 10:50 AM (GMT+05:30)

    Krishnavataram Part 1: The Heart: आगामी पौराणिक फिल्म कृष्णावतारम के पहला पार्ट का ट्रेलर जारी हो गया है। यह फिल्म श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित है। ...और पढ़ें

    तीन पार्ट में रिलीज होगी कृष्णावतारम। फोटो क्रेडिट- एक्स

    तीन पार्ट में रिलीज होगी कृष्णावतारम। फोटो क्रेडिट- एक्स

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इन दिनों पौराणिक कहानियों में फिल्मकारों की दिलचस्पी खूब दिख रही है। एक तरफ रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म रामायणम् (Ramayana) चर्चा में है, वहीं दूसरी तरफ बुधवार को फिल्म कृष्णावतारम पार्ट 1: हार्ट (Krishnavataram Part 1: The Heart ) का ट्रेलर जारी किया गया।

    यह फिल्म तीन भागों में बन रही कृष्णावतारम फिल्म (Krishnavataram ) फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म है। जो श्रीकृष्ण की प्रेम लीलाओं और उनके जीवन में प्रेम व हृदय की अवस्थाओं पर आधारित है। फिल्म का ट्रेलर वृंदावन के अलग-अलग मंदिरों में भक्तों के सामने लॉन्च किया गया ।

    कृष्णावतारम फिल्म की स्टार कास्ट

    प्रकाश कपाड़िया और राम मोरी द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन हार्दिक गज्जर ने किया है। फिल्म के निर्माताओं ने इस फिल्म में कृष्ण, राधा, रुक्मिणी और सत्यभामा की भूमिकाओं में एक सोची-समझी योजना के अनुसार, तीन नए कलाकारों को कास्ट किया है। जिससे पर्दे पर देखने के बाद दर्शकों के मन में कलाकारों की कोई और छवि न आए।

    Srikrishna

    कब रिलीज हो रही कृष्णावतारम?

    सात मई को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही इस फिल्म में कृष्ण की भूमिका में अभिनेता सिद्धार्थ गुप्ता तथा राधा, सत्यभामा और रुक्मिणी की भूमिका क्रमशः अभिनेत्री सुष्मिता भट्ट, संस्कृति जयाना और निवासिनी कृष्णन ने निभाई है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार कृष्णावतारम पार्ट 1 : हार्ट के बाद इसका अगला भाग अगले साल प्रदर्शित करने की योजना है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- 'रणबीर संग कोई सीन नहीं...'Ramayana के पहले पार्ट पर यश ने दिया बड़ा अपडेट, मायूस हो सकते हैं फैंस

    Krishnavataram

    कृष्णावतारम पर यूजर्स का रिएक्शन

    कृष्णावतारम का ट्रेलर देख लोगों ने फिल्म को रणबीर कपूर की रामायणम् (Ramayana) से बेहतर बताया था। लोग फिल्म के ट्रेलर की खूब तारीफ कर रहे थे। फिल्म का ग्राफिक्स और किरदारों के सीन्स लोगों के दिलों में भा गए। 24 घंटे में ही फिल्म के ट्रेलर को 1.4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल गए हैं। अब देखते हैं कि कृष्णावतारम को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है।

    यह भी पढ़ें- Krishnavataram Trailer: 4000 करोड़ की रामायण के बीच आया 'कृष्णावतारम' का ट्रेलर, लोग बोले- रणबीर की फिल्म से बेहतर