Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kriti Kharbanda और Pulkit Samrat ने शादी के बाद मनाई पहली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

    Updated: Mon, 25 Mar 2024 02:07 PM (IST)

    कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रच ...और पढ़ें

    कृति और पुलकित की पहली होली (Photo Instagram)
    कृति और पुलकित की पहली होली (Photo Instagram)

    HighLights

    1. देश भर में मनाई जा रही है आज होली
    2. कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट की पहली होली
    3. कपल ने एक-दूसरे को लगाया जमकर गुलाल

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 25 मार्च को देश भर में रंगों के त्योहार होली (Holi 2024) मनाया जा रहा है। इस मौके पर बॉलीवुड सेलेब्स भी पीछे नहीं रहे। बॉलीवुड का होली से बड़ा गहरा नाता है। इस साल कई ऐसे कपल्स ऐसे हैं, जिनकी शादी के बाद पहली होली रही।

    ये लिस्ट काफी लंबी है और इसी लिस्ट में बॉलीवुड की स्टार जोड़ी कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) और पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) भी शामिल हैं। लोग उनकी पहली होली देखने के लिए काफी उत्सुक है और उनकी इस उत्सुकता को खत्म करते हुए कपल ने अपने सोशल मीडिया पर अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें साझा की हैं। उनकी ये तस्वीरें इंटरनेट पर छा गई हैं।

    यह भी पढ़ें- Kriti-Pulkit की शादी में बाराती बनकर पहुंचे 'फुकरे’, वरुण शर्मा ने शेयर की इनसाइड तस्वीरें

    कृति और पुलकित की पहली होली

    कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने पति पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) के साथ मुंबई वाले घर पर होली खेली। तस्वीरों में कृति और पुलकित के चेहरे पर गुलाल लगा हुआ नजर आ रहा है। दोनों के चेहरे पर पहली होली की खुशी साफ झलक रही है। इस मौके पर पुलकित ने बीवी पर खूब प्यार भी लुटाया है और कैप्शन में लिखा- हमारी पहली होली।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti Kharbanda (@kriti.kharbanda)

    कपल का होली लुक

    इस मौके पर कृति खरबंदा ने व्हाइट फ्लोरल सूट में नजर आ रही हैं। हाथों में चूड़ा फ्लॉन्ट करते हुए एक्ट्रेस अबीर-गुलाल में सराबोर है। तो वहीं, एक्टर भी लाइट पिंक शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'कितनी प्यारी जोड़ी है। दूसरे यूजर ने लिखा- हैप्पी होली आप दोनों को... बहुत प्यारे लग रहे हो साथ में। इसके अलावा कई फैंस कपल को होली विश की है।

    खबरें और भी

    15 मार्च को हुई थी शादी

    पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) ने 15 मार्च को मानेसर स्थित ग्रैंड आईटीसी भारत रिजॉर्ट में पंजाबी रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। कुछ महीने पहले कपल ने गुपचुप तरीके से सगाई की थी और हमेशा-हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

    यह भी पढ़ें- Kriti Kharbanda ने फाड़े पुलकित सम्राट के कपड़े, 'दूल्हे' को पूल में फेंका, यूनिक हल्दी सेरेमनी से फोटोज वायरल