Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kriti Kharbanda और पुलकित सम्राट पर चढ़ा 'इश्क का रंग', अपनी दुल्हनिया के हाथों पर मेहंदी लगाता दिखा एक्टर

    Updated: Wed, 20 Mar 2024 01:44 PM (IST)

    बॉलीवुड कलाकार पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) और कृति खरबंदा ने हाल ही में शादी रचाई है। अपनी वेडिंग को लेकर कपल इस कपल का नाम बीतों दिनों से चर्चा का ...और पढ़ें

    पुलकित ने लगाई कृति को मेहंदी (Photo Credit-Instagram)
    पुलकित ने लगाई कृति को मेहंदी (Photo Credit-Instagram)

    HighLights

    1. समाने आईं पुलकित और कृति खरबंदा की मेहंदी सेरेमनी की फोटो
    2. हाल ही में पति-पत्नी बने पुलकित सम्राट और कृति
    3. लंबे समय से एक दूसरे को कर रहे थे डेट

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। फुकरे फिल्म कलाकार पुलकित सम्राट ने हाल ही में अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस कृति खरबंदा के साथ शादी रचाई है। वेडिंग को लेकर पुलकित और कृति का नाम इस समय लाइमलाइट बटोर रहा है। साथ ही इनकी शादी की तस्वीरें भी जमकर महफिल लूट रही हैं। 

    इस बीच न्यूलीवेड कपल ने सोशल मीडिया पर मेहंदी सेरेमनी की लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है। इन तस्वीरों में ये कपल बेहद खुश नजर आ रहा है। आइए एक नजर इन दोनों की इन फोटो पर डालते हैं। 

    मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें हैं कमाल 

    बीते सप्ताह पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने हमेशा-हमेशा के लिए एक दूसरे को अपना बना लिया है। ऐसे में अब इन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट फोटो को शेयर किया है, जो उनके मेहंदी सेरेमनी फंक्शन के दौरान की बताई जा रही हैं। इन फोटो में पुलकित और कृति एक दम चिल मूड में दिखाई दे रहे हैं। 

    यही नहीं एक अन्य तस्वीर में पुलकित सम्राट अपनी दुल्हनिया के हाथों पर मेहंदी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके अलावा शादी को लेकर अभिनेता काफी ज्यादा खुश हैं और झूमते हुए नाचते दिख रहे हैं। कुल मिलाकार कहा जाए तो कृति और पुलकित की मेहंदी सेरेमनी की ये फोटो बेहद खूबसूरत हैं। इन फोटो के कैप्शन में लिखा- इश्क का रंग ऐसा, हम होश रुबा हो गए।

    आईटीसी भारत होटल में पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया। आलम ये है कि कृति और पुलकित की ये फोटो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस इन पर जमकर लाइक और कमेंट कर रहे हैं। 

    खबरें और भी

    इस दिन कपल ने रचाई शादी

    लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद हाल ही में पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा ने एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुना है। मालूम हो कि 15 मार्च 2024 को गुरुग्राम के निकट मानेसर में इन दोनों की ग्रैंड वेडिंग फंक्शन आयोजन किया गया था। 

    ये भी पढ़ें- शादी के बाद रसोई टेस्ट में पास हुईं Kriti Kharbanda, ससुराल में पहली बार बनाया ये लजीज पकवान