Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    शादी के लिए दिल्ली रवाना हुए Pulkit Samrat, इस दिन एक्ट्रेस Kriti Kharbanda संग लेंगे फेरे

    Updated: Mon, 11 Mar 2024 03:48 PM (IST)

    Kriti Kharbanda And Pulkit Samrat Wedding पुलकित सम्राट ( Pulkit Samrat) और एक्ट्रेस कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda ) अब शादी करने जा रहे हैं । दोनों ...और पढ़ें

    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Photo Credit Instagram)
    कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट (Photo Credit Instagram)

    HighLights

    1. दिल्ली में होगी पुलकित और कृति खरबंदा की शादी
    2. 13 मार्च से शुरू होंगे वेडिंग फंक्शन
    3. 15 मार्च को पुलकित और कृति लेंगे फेरे

     एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड सेलेब्स शादी के बंधन में बंधते नजर आ रहे हैं। एक तरह जहां रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने शादी रचाई। तो वहीं अब एक्टर पुलकित सम्राट (Pulkit Samrat) अपनी होने वाली दुल्हनिया कृति खरबंदा (Kriti Kharbanda) से फेरे लेने जा रहे हैं।

    हाल ही में इस कपल का वेडिंग कार्ड वायरल हुआ है। वहीं अब पुलकित भी शादी के लिए मुंबई से दिल्ली रवाना हो चुके हैं। सोमवार दोपहर एक्टर को मुंबई एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। 

    यह भी पढ़ें- चार दिन तक चलेंगे Pulkit Samrat और Kriti Kharbanda के वेडिंग फंक्शन, जानें कौन-कौन होगा शादी में शामिल

    दिल्ली के लिए रवाना हुए पुलकित 

    पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी मुंबई में न होकर देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रही है। सोमवार को एक्टर मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। एयरपोर्ट पर पुलकित का काफी कूल लुक में नजर आए।  उन्होंने व्हाइट शर्ट के साथ लाइट मैरूम शेड की लूज पेंट कैरी की थी। इस दौरान पैपराजी ने उनकी शादी को लेकर भी कमेंट किया, जिस पर एक्टर स्माइल भी किया। 

    चार दिन तक चलेंगे फंक्शन 

    कपल की शादी के फंक्शन पूरे चार दिन तक चलेंगे। शादी के फंक्शन 13 मार्च से शुरू होकर 16 मार्च तक चलेंगे। कहा जा रहा है कि 15 मार्च को पुलकित और कृति फेरे लेंगे। खबर है कि ये कपल ग्रैंड वेडिंग न करके केवल अपने परिवार और करीबी दोस्तों के बीच फेरे लेंगे।

    जनवरी में हुआ था रोका 

    जनवरी में इस कपल की रोका सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई थी। पुलकित ने कृति को अपनी बाहों में लिए फोटो क्लिक कराई थी। फोटोसेशन के दौरान दोनों अंगूठी फ्लॉन्ट करते दिखाई दिए थे।

    वेडिंग कार्ड हुआ लीक

    ये कपल पंजाबी रीति-रिवाज से शादी के बंधन में बंधने वाला है।  पुलकित-कृति का वेडिंग कार्ड क्यूट होने के साथ-साथ बेहद यूनिक भी है। ये वेडिंग कार्ड होम थीम पर बना हुआ है, जिसमें एक लड़का और एक लड़की चेयर पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं। दोनों बालकनी में बैठकर समुद्र की लहरों को निहार रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढे़ं- सगाई के बाद Kriti Kharbanda ने बिकिनी में शेयर कीं तस्वीरें, समंदर किनारे मस्ती करती नजर आईं एक्ट्रेस