Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kriti Sanon ने प्रभास के साथ सगाई की खबरों के बीच किया क्रिप्टिक पोस्ट, जमकर हो रहा है वायरल

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Thu, 09 Feb 2023 03:18 PM (IST)

    Kriti Sanon Prabhas Affair फिल्म एक्ट्रेस कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने ओपेरा विनफ्रे का कोट पोस्ट किया है। कृति ...और पढ़ें

    Kriti Sanon Prabhas Affair: कृति सेनन फिल्म एक्ट्रेस है।
    Kriti Sanon Prabhas Affair: कृति सेनन फिल्म एक्ट्रेस है।

    नई दिल्ली, जेएनएन। Kriti Sanon Prabhas Affair: कृति सेनन और प्रभास को एक साथ एक-दूसरे का हाथ पकड़कर चलते हुए देखा गया था। इसके बाद दोनों के बीच अफेयर की खबरें वायरल होने लगी थी। वहीं, बॉलीवुड में शादियों का सीजन धड़ल्ले से चल रहा है। इस बीच खबर आई है कि कृति सेनन जल्द प्रभास के साथ फेरे लेने वाली हैं। हालांकि, कृति सेनन के पब्लिसिस्ट ने इससे इनकार कर दिया था।

    कृति सेनन ने ओपेरा विनफ्रे का एक कोट शेयर किया है

    इन सभी के बीच कृति सेनन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने ओपेरा विनफ्रे का एक कोट शेयर किया है। इसमें लिखा है, 'जब आप लोगों से यह आशा रखते हैं कि जब आप उनकी परिस्थिति में होंगे तो आप ऐसा नहीं करेंगे तो आपको निराशा होगी, उनको नहीं होगी। अपने जीवन में आगे बढ़ रहे हैं तो लोगों को वहां रहने दीजिए। जो वह हैं या तो उन्हें स्वीकार कर लीजिए या अस्वीकार करिए अगर आप इस बात को नहीं स्वीकारते हैं तो आपको आपका समय और ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है।'

    यह भी पढ़ें: Pathaan Box Office Collection पर रुनी स्क्रूवाला ने ट्वीट कर ली चुटकी, 'दंगल' के बारे में लिखकर किया डिलीट

    कृति सेनन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'शब्द'

    कृति सेनन ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, 'शब्द।' इसके अलावा उन्होंने एक सैल्यूट की इमोजी लगाई है। कृति सेनन फिल्म एक्ट्रेस है। उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। उनकी फिल्में काफी पसंद की गई है। वह सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Highlights: बिग बॉस के घर में हुईं प्रेस कांफ्रेंस, पूछे गए तीखे सवाल, भिड़े शालीन-एमसी स्टैन

    प्रभास ने कृति सेनन के साथ सगाई की खबरों का किया खंडन

    प्रभास की टीम ने बुधवार को कृति सेनन के साथ सगाई की खबरों का खंडन किया था। प्रभास की टीम ने ई टाइम्स से कहा, 'प्रभास और कृति मात्र दोस्त हैं। दोनों की सगाई की खबरें सही नहीं है।' इसके पहले खबर आई थी कि दोनों मालदीव जाकर सगाई करने वाले हैं।

    खबरें और भी