विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush के पिटने पर Kriti Sanon ने तोड़ी चुप्पी, धार्मिक भावनाओं से छेड़छाड़ के आरोपों पर किया रिएक्ट

Published: Wed, 14 Aug 2024 02:24 PM (IST)

प्रभास स्टारर आदिपुरुष 2023 की बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक थी। ये 2023 की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक ...और पढ़ें

फिल्म 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस कृति सेनन, (X Image)
फिल्म 'आदिपुरुष' एक्ट्रेस कृति सेनन, (X Image)

HighLights

  1. ओम राउत ने डायरेक्ट की थी आदिपुरुष
  2. कृति सेनन के साथ लीड रोल में थे प्रभास
  3. बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी फिल्म

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। 'आदिपुरुष' के विवादों और असफलता के बाद कृति सेनन ने हाल ही में फिल्म को लेकर बात की। इस फिल्म ने रिलीज के बाद से ही धार्मिक भावनाओं को आहत करने और कहानी के गलत चित्रण को लेकर खूब आलोचना झेली। कृति ने फिल्म में माता सीता का किरदार निभाया था। एक्ट्रेस ने अपने हालिया इंटरव्यू में फिल्म के फेल होने पर प्रतिक्रिया दी।

कृति सेनन ने फिल्म की असफलता पर चर्चा करते हुए कहा कि इससे उन्हें काफी निराशा हुई थी। फिल्मफेयर के साथ बातचीत में एक्ट्रेस ने कहा, "आपको बेहद दुख होता है और आप ये सोचकर रोते हैं कि आखिर क्या गलत हुआ।"

ठेस पहुंचाने का नहीं था इरादा

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आदिपुरुष की आलोचना पर कृति सेनन ने कहा कि ऐसा करने का उनका कभी इरादा नहीं था। एक्ट्रेस ने कहा, "इरादा कभी किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं है। हर प्रोजेक्ट के पीछे हमेशा अच्छा इरादा होता है। हालांकि, हमें इस रियलिटी का सामना करना चाहिए कि कभी-कभी चीजें ठीक से काम नहीं करती हैं, और इन अनुभवों से सीखना बहुत जरूरी है।"

यह भी पढ़ें- 'रामायण' के बाद अब Adipurush पर फूटा Dipika Chikhlia का गुस्सा, बोलीं- रावण को रोड साइड गुंडा...

काम पर फोकस करती हैं कृति

कृति सेनन ये भी कहा कि कई चीजें उनके काबू में नहीं होती। एक्ट्रेस ने आगे कहा, "एक अभिनेता के रूप में, सबसे अच्छा तरीका है ध्यान केंद्रित रखना, कोशिश करना और अगले प्रोजेक्ट पर फोकस करना। मेरे नियंत्रण से परे कई चीजें हैं, लेकिन मैं ये सुनिश्चित करने का प्रयास करती हूं कि मैं अपनी भूमिका को अपनी क्षमता के अनुसार पूरा करूं।"

परिवार करता है आलोचना

कृति ने आलोचना को लेकर कहा कि उन्हें अपने परिवार से ईमानदार प्रतिक्रिया मिलती है, लेकिन वे ट्रोल को गंभीरता से नहीं लेती हैं। एक्ट्रेस ने कहा,  "घर पर, साथ में मेरी फिल्में देखने के बाद, हम अगली सुबह चाय पीते हैं, जहां मेरा परिवार मुझे ईमानदारी से रिव्यू देता है कि उन्हें क्या पसंद आया और क्या नहीं। मेरा मानना है कि रचनात्मक आलोचना फायदेमंद होती है, लेकिन ये महत्वपूर्ण है कि सभी प्रकार की आलोचनाओं को खुद पर ज्यादा हावी न होने दें।" 

यह भी पढ़ें- Adipurush: 'बुरा महसूस करना होगा...', फिल्म आदिपुरुष की असफलता पर सैफ अली खान ने तोड़ी चुप्पी 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।