Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kriti Sanon Net Worth: बर्थडे पर कृति ने लॉन्च किया ब्यूटी ब्रांड, करोड़ों की संपत्ति की मालकिन हैं एक्ट्रेस

    By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
    Updated: Thu, 27 Jul 2023 03:11 PM (IST)

    Kriti Sanon Net Worth कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। आदिपुरुष अभिनेत्री के पास जेप ...और पढ़ें

    Kriti Sanon Net Worth, Kriti Sanon Happy Birthday
    Kriti Sanon Net Worth, Kriti Sanon Happy Birthday

     नई दिल्ली, जेएनएन। Kriti Sanon Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस  कृति सेनन  (Kriti Sanon) आज यानी 27 जुलाई को अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। 2014 में हीरोपंती के साथ बॉलीवुड में डेब्यू  किया था। एक्ट्रेस अपने  इन 9 सालों के करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी और आज वह बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री में से एक है।

    कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को एक पंजाबी हिंदू परिवार में हुआ था। वह दिल्ली की रहने वाली हैं। आदिपुरुष अभिनेत्री के पास जेपी इंस्टीट्यूट ऑफ आईटी, नोएडा से इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री है। हाल ही में 'आदि पुरुष' फिल्म में माता सीता की भूमिका में नजर आईं थी।

     वह दिन-ब-दिन सफलता की सीढ़ी चढ़ती जा रहे हैं और नए-नए आयाम भी हासिल कर रही हैं। चलिए इस रिपोर्ट में जानते हैं दिन-ब-दिन मिलती सफलता को एंजॉय कर रही यह  एक्ट्रेस कितनी संपत्ति का मालकिन हैं।

    फिल्मों और एड्स से करती है करोड़ों की कमाई

    कृति सेनन की अनुमानित कुल संपत्ति $9 मिलियन - लगभग 74 करोड़ रुपये है। फिल्मों से कमाई के अलावा, वह कई ब्रांड एंडोर्समेंट और विज्ञापन अभियानों में भी शामिल हैं। वह जिन ब्रांडों का हिस्सा रही हैं उनमें फॉसिल, जॉय, कैडबरी, बाटा, टाइटन और कोका-कोला का नाम शामिल है। वह एप्पी फिज की ब्रांड एंबेसडर भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक मूवी के लिए एक्ट्रेस 2 से 3 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    कृति सेनन का आलीशान घर

    कृति सेनन के पास करोड़ों की संपत्ति हैं। वह मुंबई के जुहू इलाके में अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। इस घर की कीमत करीब 60 करोड़ की है। घर में तीन बेडरूम समेत कई सुविधाएं हैं।

    खबरें और भी

    एक्ट्रेस के पास है लग्जरी कार कलेक्शन

    एक्ट्रेस की गाड़ियों की बात की जाए तो उनके पास एक से बढ़कर एक लग्जरी कार्स है, जिसमें एसयूवी ऑडी क्यू7, एक मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास और एक बीएमडब्ल्यू 3-सीरीज शामिल हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    जन्मदिन पर लॉन्च किया ब्यूटी ब्रांड

    बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने एक नया स्किनकेयर ब्रांड (Hyphen) हाइफ़न लॉन्च किया है। एक्ट्रेस ने  mCaffeine की कंपनी पीईपी टेक्नोलॉजीज के साथ हाथ मिलाया है। बता दें इससे पहले भी उनके कई ब्रांड है। एक्ट्रेस का एमएस टेकन के नाम से कपड़ों का ब्रांड है, जिसकी शुरुआत उन्होंने साल 2016 में की थी। इसके अलावा वह एक फिटनेस ऐप द ट्राइब की भी मालकिन है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    प्रोडक्शन कंपनी की भी है मालकिन

    करीब 9 साल तक पर्दे पर हीरोइन के तौर में नजर आईं कृति अब प्रोड्यूसर के तौर पर भी अपना करियर शुरू कर रही है। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर ये गुड न्यूज शेयर की थी। उन्होंने दिल और बड़े सपनों के साथ आखिरकार ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स की शुरुआत की है। बता दें, एक्ट्रेस जल्द अपने प्रोडक्शन कंपनी की पहली फिल्म लेकर आ रही हैं, जिसका नाम है  ‘दो पत्ती’।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kriti (@kritisanon)

    बता दें, ‘दो पत्ती’ लेखिका कनिका ढिल्लों और कृति सेनन की बतौर निर्माता पहली फिल्म है। फिल्म में दर्शकों को रोमांचक सस्पेंस से भरपूर कहानी देखने का मौका मिलेगा। कृति सेनन के प्रोडक्शन की पहली फिल्म ‘दो पत्ती’ ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज होगी।