Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Happy New Year: नए साल का जश्न मनाने दुबई पहुंचीं कृति सेनन, महेंद्र सिंह धोनी और साक्षी के साथ दिखीं एक्ट्रेस

    Updated: Sun, 31 Dec 2023 05:44 PM (IST)

    Happy New Year बी टाउन सितारे हर बार नए साल का स्वागत धूमधाम से करते देखे जाते हैं। इस बार भी सितारे इस मामले में पीछे नहीं हैं। बॉलीवुड के कई स्टार्स ...और पढ़ें

    Kriti Sanon and Nupur Sanon with Mahendra Singh Dhoni
    Kriti Sanon and Nupur Sanon with Mahendra Singh Dhoni

    HighLights

    1. बी टाउन सितारों नें नए साल की धूम
    2. महेंद्र सिंह धोनी के साथ नजर आईं कृति सेनन
    3. नुपुर सेनन रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड के साथ आईं नजर

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। न्यू ईयर का जश्न अपने शबाब पर है। बी टाउन से अधिकतर सितारे साल 2024 का स्वागत करने के लिए अपने दोस्तों और परिवार के साथ घूमने निकल चुके हैं। कटरीना कैफ-विक्की कौशल, अरबाज खान-शूरा खान जैसे कपल्स न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए मुंबई से बाहर जा चुके हैं। स्टार्स के न्यू ईयर सेलिब्रेशन की लिस्ट में सेनन सिस्टर्स और वरुण धवन का भी पीछे नहीं हैं।

    महेंद्र सिंह धोनी के साथ सेनन सिस्टर्स

    बी टाउन के सितारों में नए साल के जश्न की धूम देखने को मिल रही है। नए साल को अपने लिए स्पेशल बनाने के लिए सितारे अपनी पसंदीदा जगह के लिए निकल चुके हैं। सेनन सिस्टर्स (कृति और नुपुर सेनन) भी 2024 के लिए घूमने निकल चुकी हैं। सोशल मीडिया पर इन बहनों की एक फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों के साथ पूर्व इंडियन क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी नजर आ रहे हैं।

    कृति ने पार्टी के लिए कृति ऑरेंज-वायलेट कलर की ड्रेस पहनी थी, जबकि, नुपुर ने ब्लैक और ब्राउन कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई थी। धोनी के साथ इन सभी लोगों की पिक्चर्स की इंटरनेट पर खूब वायरकल हो रही हैं।

    वरुण धवन ने भी मारी एंट्री

    इस फोटो में कृति के 'भेड़िया' स्टार वरुण धवन ने भी साथ में पोज दिया है। नुपुर, कृति और वरुण के अलावा सिंगर और नुपुर सेनन के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड स्टेबिन बेन भी नजर आ रहे हैं। स्टार्स की ये फोटो दुबई से आई है।

    खबरें और भी

    स्टेबिन ने कई फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। एक वीडियो में वो 'ब्रह्मास्त्र' एक्ट्रेस मौनी रॉय के साथ नजर आ रही हैं। दोनों को साथ में मस्ती करते देखा जा सकता है। 

    यह भी पढ़ें: विराट कोहली के साथ न्यू ईयर मनाने साउथ अफ्रीका पहुंची Anushka Sharma! सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये फोटो