यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Kriti Sanon Diwali Celebration: कुछ ऐसी होगी कृति सेनन की इस साल की दिवाली, खुद एक्ट्रेस ने किया खुलासा
Kriti Sanon Diwali Celebration रविवार यानी 5 नवंबर को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। वही ...और पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Kriti Sanon Diwali Celebration: देशभर में दिवाली का माहौल बन चुका है। आम से लेकर खास हर कोई दिवाली की तैयारी में लग चुके हैं। फिल्मी गलियारों में इस त्योहार के जश्न की शुरुआत हो चुकी है।
रविवार यानी 5 नवंबर को फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा (Manish Malhotra) ने अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया था। वहीं अब कृति सेनन (Kriti Sanon) ने अपने दिवाली सेलिब्रेशन को लेकर खुलकर बात की है।
यह भी पढ़ें- साड़ी में 'परम सुंदरी' Kriti Sanon ने बिखेरा जलवा, संस्कारी अवतार में 'जानकी' को देख फैंस बोले- WOW
नए घर में दिवाली मनाएंगी कृति
कृति सेनन इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने मिमी के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला था। ऐसे में एक्ट्रेस ने अपने दिवाली प्लान्स पर खुलकर बात की है और बताया है कि वह इस साल की दिवाली अपने नए घर मनाने वाली है। जो उन्होंने बीते महीने मुंबई के बांद्रा में खरीदा था। इस दिन वह अपने नए घर पर पूजा करेंगी। बीते दिनों एक्ट्रेस अपने नए घर में शिफ्ट हुई थी।

कृति सेनन के नए घर होगी दिवाली पूजा
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, कृति सेनन ने अपने नए घर में एक छोटी सी पूजा रखने वाली हैं, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार के लोग शामिल होंगे। इस घर में एक्ट्रेस की यह पहली दिवाली होने जा रही है, जिसके लिए वह बेहद खुश हैं।

35 करोड़ में खरीदा नया घर
एक्ट्रेस काफी समय से मुंबई में नए घर की तलाश कर रही थी जो बीते महीने ही पूरी हुई है। उन्होंने मुंबई में एक खूबसूरत अपार्टमेंट लिया, जिसकी कीमत ₹35 करोड़ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कृति ने चार-बीएचके अपार्टमेंट लिया है। कहा जा रहा है कि इस बिल्डिंग में क्रिकेटर केएल राहुल भी रहते हैं।
खबरें और भी

एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म
यह भी पढ़ें- Shahid Kapoor-Kriti Sanon: प्यार के महीने में रोमांस करेंगे शाहिद-कृति, अनटाइटल्ड फिल्म को मिली नई रिलीज डेट
वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति इन दिनों कई फिल्मों में नजर आएंगी, जिसमें से एक है द क्रू। इस फिल्म में तब्बू और करीना कपूर भी नजर आने वाली हैं इसके अलावा वह शाहिद कपूर के साथ एक फिल्म में नजर आएंगी।