Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kriti Sanon के घर जल्द बजने वाली है शहनाई? BF कबीर बहिया के पेरेंट्स से मिलने आईं दिल्ली

    Updated: Sun, 16 Feb 2025 05:11 PM (IST)

    बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस दिल्ली आई हुई हैं और फैंस का अंदाजा है कि कृति जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड कबीर ...और पढ़ें

    कृति सेनन बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ (Photo: Instagram)
    कृति सेनन बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ (Photo: Instagram)

    HighLights

    1. जल्द शादी करने वाली हैं कृति सेनन
    2. कौन हैं कबीर बहिया?
    3. दिल्ली एयरपोर्ट पर हुईं स्पॉट

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कृति सेनन और कबीर बहिया बी-टाउन के सबसे अट्रैक्टिव कपल्स में से एक माने जाते हैं। हालांकि इन कपल्स ने कभी अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की लेकिन उन्हें अक्सर एक साथ देखा गया, जिससे फैंस के बीच ये एक्साइटमेंट बढ़ गई कि ये एक-दूसरे है।

    कबीर के पेरेंट्स से मिलने आईं कृति

    हाल ही में दोनों को दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया,जिसके बाद सोशल मीडिया पर इनकी शादी को लेकर अफवाहें उड़ने लगी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति और कबीर परिवार से मिलने के लिए दिल्ली गए, जिससे शादी की चर्चा और तेज हो गई। खबरों की मानें तो दोनों साल 2025 के अंत तक शादी कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: कौन हैं Kriti Sanon के रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड कबीर बहिया? निश्चित तौर पर नहीं पता होंगी उनके बारे में ये 5 बातें

    View this post on Instagram

    A post shared by Pallav Paliwal (@pallav_paliwal)

    कृति सेनन ने छुपाया अपना चेहरा

    कृति ने अपना चेहरा ढकने के लिए मास्क, टोपी और धूप के चश्मे का इस्तेमाल किया। साधारण लुक के बावजूद, वह सफेद टॉप, नीली जींस और काली जैकेट में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं कबीर ऑल ब्लैक आउटफिट में नजर आए। कृति कबीर के पेरेंट्स से मिलने दिल्ली आई हैं।

    क्रिसमस, न्यू ईयर के अलावा कई बार वेकेशन के मौके पर भी दोनों को साथ में देखा गया जिसके बाद से इनकी डेटिंग की खबरें और तेज हो गईं। फैंस का मानना है कि कृति शादी पक्की करने के लिए दिल्ली आई हैं।

    खबरें और भी

    धोनी के करीबी हैं कबीर बहिया

    कबीर यूके लीडिंग ट्रेवल एजेंसी के मालिक कुलजिंदर बहिया के बेटे हैं। वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में कार्यरत हैं। कबीर बहिया का जन्म नवंबर 1999 में हुआ था। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा इंग्लैंड के एक बोर्डिंग स्कूल में की है। वह वर्ल्डवाइड एविएशन एंड टूरिज्म लिमिटेड के संस्थापक भी हैं।

    कथित तौर पर कबीर इंडियन क्रिकेटर एम.एस. धोनी के बहुत करीबी हैं। धोनी और उनकी पत्नी साक्षी अक्सर उनके साथ पार्टी करते नजर आते हैं। उन्हें हार्दिक पंड्या और कई अन्य खेल और बॉलीवुड हस्तियों के साथ भी देखा गया है। उनकी कई तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। फिलहाल फैंस दोनों को शादी करते देखने के लिए बेताब हैं।

    यह भी पढ़ें: Kriti Sanon ने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड Rohit Bahia संग ऑफिशियल किया अपना रिश्ता? शेयर की तस्वीर