Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    KRK ने आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने पर ऐसे दी बधाई, भड़के यूजर बोले- ‘मुंह बंद रखो अपना’

    By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
    Updated: Sun, 06 Nov 2022 08:57 PM (IST)

    खुद को क्रिटिक्स बताने वाले केआरके अपने विवादित बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। अब वो एक बार फिर से अपने ट्वीट को लेकर सवालों के घेरे में हैं औ ...और पढ़ें

    KRK congratulated Alia Ranbir on becoming parents.
    KRK congratulated Alia Ranbir on becoming parents.

    नई दिल्ली, जेएनएन। KRK: आलिया भट्ट ने रविवार को मुंबई के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया है। आलिया के मां बनने की जानकारी सोशल मीडिया पर आते ही उन्हे बधाई देने वालों का तांता लग गया है।  बॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सुपरस्टार से लेकर आम लोगों तक हर कोई आलिया और रणबीर को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। इसी बीच खुद को फिल्म क्रिटिक्स बताने वाले केआरके यानी कमाल राशिद खान ने भी आलिया-रणबीर को बधाई दे हैं, लेकिन उनका ये अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों को पसंद नहीं आ रहा है और लोगों ने केआरके की क्लास लगा दी है।

    दरअसल, केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आलिया भट्ट को मां बनने की बधाई देते हुए लिखा, शादी के सात महीनों बाद आलिया-रणबीर को माता-पिता बनने की बधाई हो।

    बता दें कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने एक दूसरे को लंबे वक्त तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी के बंधन  में बंधने का फैसला किया था और शादी के बाद जून में उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी का एलान कर सभी को चौंका दिया था और नवंबर में बेटी को जन्म दिया है। जिसको केआरके ने अपने ट्वीट में शामिल कर दोनों पर तंज कसा है।

    फैंस ने लगाई क्लास

    उनका ये अंदाज अब उनके लिए मुसीबत बनता जा रहा है और फैंस उनके ट्वीट को रीट्वीट कर खरी-खोटी सुना रहे हैं।   एक यूजर ने ट्वीट कर उन्हें बेशर्म बताया है। जबकि एक यूजर ने अभिनेता को फटकार लगाते हुए कहा, तुमको हर बात पर कुछ उल्टा क्यों बोलना होता है? वो पेरेंट्स बन गए हैं। एक नई खूबसूरत जर्नी शुरू की है, कुछ अच्छे तरीके से नहीं बोल सकते तो अपना मुंह बंद रखो।

    Fan on KRK T

    Fan on KRK

    विवादों से पुराना है नाता

    केआरके का विवादों से पुराना नाता रहा है। वो अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स के चलते चर्चा में रहते हैं। केआरके कई बॉलीवुड स्टार्स की फिल्मों और कई सुपरस्टार्स के खिलाफ भी विवादित बयानबाजी कर चुके हैं, जिसकी वजह से उन्हें पहले भी मुसीबतों का सामना करना पड़ा था। हाल ही में केआरके को मलाड पुलिस ने मुंबई एयरपोर्ट के गिरफ्तार किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया था। जहां वो 10 दिनों तक रहे हैं।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Karan Johar on Alia-Ranbir Baby: आलिया के मां बनने पर करण ने लिखा खास पोस्ट, कहा-‘मुझे नाना बनने पर गर्व है’