Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kumar Sanu-अलका याग्निक के इस गाने को सुनकर आएगा दिल को सुकून, प्रियंका चोपड़ा भी विदेश में हुईं सुनने को मजबूर

    Updated: Sun, 02 Nov 2025 10:04 AM (IST)

    कुमार सानू और अलका याग्निक का एक 32 साल पुराना गाना आज भी लोकप्रिय बना हुआ है। आलम यह है कि खुद प्रियंका चोपड़ा भी यह गाना गुनगुनाने से खुद को रोक नही ...और पढ़ें

    कुमार सानू और अलका याग्निक का सदाबहार गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    कुमार सानू और अलका याग्निक का सदाबहार गाना। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

    HighLights

    1. ट्रेंड में लौटा कुमार-अलका का पुराना गाना

    2. 32 साल पहले दोनों ने गाने को दी थी आवाज

    3. विदेश में बैठकर प्रियंका ने सुना 32 साल पुराना गाना

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुमार सानू (Kumar Sanu) और अलका याग्निक (Alka Yagnik) ने एक साथ मिलकर म्यूजिक इंडस्ट्री को कई बेहतरीन गानों से नवाजा है। एक ऐसा ही गाना तीन दशक पुराना है जो आज भी सदाबहार बना हुआ है। आलम यह है कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) भी विदेश में बैठकर यह गाना सुनने से खुद को रोक नहीं पाईं।

    कुमार सानू और अलका याग्निक 90 दशक के टॉप सिंगर्स में गिने जाते हैं। दोनों ने अलग-अलग ही नहीं, बल्कि एक साथ भी कई सुपरहिट गाने गाए हैं जिनका क्रेज आज भी खत्म नहीं हुआ है। साल 1993 में भी उन्होंने एक गाना गाया था जिसे आज भी उतना ही पसंद किया जाता है। यूट्यूब पर इसके करोड़ों व्यूज हैं।

    32 साल पुराना है अलका-कुमार सानू का गाना

    प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने 32 साल पुराना गाना एड किया। यह गाना है- दिल में सनम (Dil Mein Sanam Song)। एक्ट्रेस ने न्यूयॉर्क से शेयर की गईं अपनी सनकिस्ड फोटोज के साथ इस गाने को अटैच किया है।

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

    सुपरहिट हुआ था दिल में सनम गाना

    दिल में सनम गाना 1993 में आई फिल्म फिर तेरी कहानी याद आई (Phir Teri Kahani Yaad Aayee Movie) का है जिसे महेश भट्ट ने डायरेक्ट किया था और फिल्म में राहुल रॉय व पूजा भट्ट लीड रोल में थे। दिल में सनम गाना अलका याग्निक और कुमार सानू ने गाया था जो उस वक्त का चार्टबस्टर सॉन्ग था।

    यह भी पढ़ें- Priyanka Chopra की एक्स जेठानी को मिला नया प्यार? कोल्डप्ले स्टार को कर रही हैं डेट!

    खबरें और भी

     

    इस गाने के लिरिक्स जमीर काजमी ने लिखा था और म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक थे। गाने को पूजा भट्ट और राहुल रॉय पर फिल्माया गया था। इस फिल्म के सभी गानों को पसंद किया गया था। बता दें कि कुमार सानू और अलका याग्निक ने एक साथ मिलकर करीब 16 गानों को अपनी आवाज दी थी। 

    यह भी पढ़ें- न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने मनाई देसी दीवाली, मेन्यू में दिखा भारतीय स्वाद और विदेशी अंदाज का संगम