'Kumar Sanu के गाने नहीं सुने तो मर्डर...' सिंगर के फैन ने 3 बार की सुसाइड की कोशिश, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Kumar Sanu Fan Attempted Suicide: पूछताछ के दौरान, उस आदमी ने पुलिस को बताया कि वह कुमार सानू और दूसरे सिंगर्स के गाने सुनता है, लेकिन उसे लगता था कि ...और पढ़ें

कुमार सानू के फैन ने की सुसाइड की कोशिश
HighLights
कुमार सानू के फैन ने की सुसाइड की कोशिश
सिंगर ने फोन कर पूछा हालचाल
3 बार मरते-मरते बचा सिंगर का फैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज तक आपने कई फैन देखे होंगे। किसी सेलिब्रेटी के पीछे भागते हुए, उनके साथ तस्वीरें लेने की होड़ करने वाले या फिर उनके घरों के बाहर उनकी एक झलक पाने के लिए घंटों खड़े रहने वाले। लेकिन हाल ही में एक ऐसे फैन की घटना सामने आई है जो अपने फेवरेट सिंगर के लिए सुसाइड तक करने चला गया। इतना ही नहीं सिंगर ने उसकी चिंता उसे फोन भी किया। आइए जानते हैं क्या है मामला?
आखिर क्या है मामला?
32 साल का एक आदमी सिंगर कुमार सानू का बड़ा फैन है। इसने कथित तौर पर यह सोचकर तीन बार अपनी जान लेने की कोशिश की कि सिंगर उससे नाराज हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उस आदमी की पहचान बिहार के छपरा के रहने वाले प्रमोद मांझी के रूप में हुई है, वह मजदूर है और शनिवार को काम करते समय बीमार पड़ने के बाद अपने साले के साथ नागपुर से अपने होमटाउन जा रहा था।
-1768311329049.png)
यह भी पढ़ें- श्रीदेवी-माधुरी को दी टक्कर...कुमार सानू से अफेयर...करियर के पीक पर छोड़ा बॉलीवुड, अब कहां हैं Meenakshi Seshadri?
ट्रेन से कूदने की कोशिश की
ट्रेन यात्रा के दौरान, कथित तौर पर उसकी मानसिक हालत और खराब हो गई और उसने कई बार खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। उसके साले ने उसे चलती ट्रेन से कूदने से रोक लिया। जबलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद, उस आदमी ने स्टेशन के टॉयलेट के अंदर खुद के हाथ और गले पर कट लगाकर घायल कर लिया, जिसके बाद उसे तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान उसने फिर से ENT वार्ड की पहली मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि, उसे कोई जानलेवा चोट नहीं लगी।
-1768311341206.png)
क्यों की सुसाइड की कोशिश
डॉक्टरों ने बताया कि अब उसकी हालत स्थिर है, हालांकि उसके गले, हाथों और पेट पर चोटें आई हैं। उसके परिवार वाले अस्पताल पहुंच गए हैं। पूछताछ के दौरान, उस आदमी ने पुलिस को बताया कि वह कुमार सानू और दूसरे सिंगर्स के गाने सुनता है, लेकिन उसे लगता था कि दूसरे सिंगर्स के गाने सुनने से कुमार सानू के फैंस गुस्सा हो जाएंगे और उसका मर्डर हो जाएगा। इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा पर भी सवाल उठे हैं, क्योंकि मरीज इलाज के दौरान वार्ड से कूदने में कामयाब हो गया।
खबरें और भी
GRP पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जब उस आदमी की मानसिक हालत पूरी तरह ठीक हो जाएगी, तब उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
यह भी पढ़ें- Kumar Sanu ने एक्स वाइफ पर दर्ज किया मानहानि का केस, मांगे 30 लाख रुपये