विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एक्टर बनने से पहले बेली डांसर थे कुमुद मिश्रा, रूस जाकर दी थी परफॉर्मेंस; छऊ डांस में भी हैं माहिर

Published: Fri, 28 Aug 2026 08:00 AM (IST)

अपनी गंभीर भूमिकाओं के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता कुमुद मिश्रा, स्क्रीन पर आने से पहले एक बेली डांसर थे।

News Article Hero Image

जागरण न्यूज नेटवर्क, मुंबई। कैमरे के सामने अलग-अलग पात्रों में कलाकारों की हम जो कला देखते हैं, कई बार कलाकारों में उससे अलग भी कुछ कलाएं होती हैं, जो एक बड़े दर्शक वर्ग को नहीं पता होती हैं।

डांस का शौक रखते हैं कुमुद मिश्रा

मुल्क, आर्टिकल 15 और निशानची फिल्मों के अभिनेता कुमुद मिश्रा को अब तक स्क्रीन पर ज्यादातर गंभीर या नाटकीय भूमिकाओं में देखा गया है। उससे उनकी छवि भी एक गंभीर स्वभाव वाले अभिनेता की बन गई है। हालांकि, इस छवि से अलग कुमुद को डांस का भी बड़ा शौक है और वह अभिनेता बनने से पहले डांस कर भी चुके हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने इस शौक पर और प्रकाश डाला।

Kumud

बेली डांस करते थे कुमुद

अपनी इस कला के बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा,'मैंने डांस किया है। पहले मैं बेली डांस करता था। मैं भोपाल के एक डांस ग्रुप से जुड़ा था। उसके साथ मैं बेली डांस करने रूस भी गया था। वहां फेस्टिवल आफ इंडिया की क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान एक महीने रहा हूं, उस दौरान बेली डांस का रिहर्सल किया और परफार्म भी किया। तब मैं उस डांस ग्रुप की बड़ी टीम का एक छोटा सा हिस्सा था।'

Kumud (2)

'इसके अलावा मैं छऊ (झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में होने वाला एक लोकनृत्य) डांस भी करता था। छऊ के प्रारूप में मैंने कुछ नाटक भी किया है तो मैं कह सकता हूं कि डांस मेरे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। मुझे तो डांस अभी भी बहुत पसंद है। हां, जाहिर सी बात है कि अब मैं उस तरह नहीं नाच सकता हूं, जैसे अब लोग नाचते हैं। हालांकि, मैं अभी भी अपने सुख के लिए अपनी तरह से नाच सकता हूं।'

टीवी में भी कर चुके हैं काम

फिल्मों के अलावा कुमुद वेब सीरीज, थिएटर और टेलिविजन के लिए भी काम कर चुके हैं। अपने करियर की शुरुआत में उन्होंने 1990 के दशक के लोकप्रिय दूरदर्शन धारावाहिक 'स्वाभिमान' में भी काम किया था।

यह भी पढ़ें- एक्टिंग के 30 साल और 'जीरो' स्ट्रगल! इस वजह से 'अस्सी' के एक्टर Kumud Mishra नहीं भागते हैं फिल्मों के पीछे

यह भी पढ़ें- 3 घंटे में किया घरवालों को राजी, फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं Kumud Mishra और Ayesha Raza की लव स्टोरी