Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kusha Kapila: तलाक के एलान के बाद कुशा कपिला ने किया पहला पोस्ट, दीपिका पादुकोण के साथ वायरल हुआ ये वीडियो

    By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
    Updated: Wed, 05 Jul 2023 04:03 PM (IST)

    Kusha Kapila फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला ने अपने कंटेंट के दम पर नाम कमाया है। बीते दिनों वह जोरावर आहलूवालिया से अलग होने की ...और पढ़ें

    File Photo of Kusha Kapila and Deepika Padukone
    File Photo of Kusha Kapila and Deepika Padukone

    HighLights

    1. कुशा कपिला हैं फेमस सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर
    2. जोरावर से अलग होने के फैसले के बाद किया पहला पोस्ट
    3. दीपिका पादुकोण के साथ कुशा कपिला का पहला कोलैबोरेशन

    नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला (Kusha Kapila) सिर्फ अपने कंटेंट की वजह से लोगों की नजरों में आईं। इंस्टाग्राम पर अपने डायलॉग्स के साथ वीडियो बना-बनाकर वह इतनी फेमस हुईं कि आज वह किसी परिचय की मोहताज बनकर नहीं रह गई हैं।

    कुशा के बात करने का अंदाज लोगों को पसंद है। हालांकि, बीते दिनों उन्हें हसबैंड जोरावर सिंह आहलूवालिया से अलग होने के फैसले पर काफी ट्रोल किया गया। कई दिनों की चुप्पी के बाद उन्होंने एक नया पोस्ट शेयर किया है।

    दीपिका के साथ कुशा का पहला वीडियो

    कुशा कपिला और जोरावर सिंह आहलूवालिया ने 2017 में शादी की थी। करीब छह साल बाद उन्होंने एक दूसरे से अलग होने का फैसला किया। जब से कुशा और जोरावर के रिलेशन तोड़ने की खबर सामने आई, तब से कुशा ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। लोगों ने उन्हें ही अलग होने का कारण माना। अब ट्रोल होने के बाद पहली बार कुशा ने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह दीपिका पादुकोण के साथ नजर आ रही हैं।

    View this post on Instagram

    A post shared by Kusha Kapila (@kushakapila)

    पूरा हुआ ड्रीम कोलौबोरेशन का सपना

    बुधवार को इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुशा ने एक मेसेज शेयर किया, जिसमें लिखा था, ''समय निकालकर मुझे लिखने के लिए थैंक्यू। मैं सब पढ़ती हूं, हर एक शब्द। सिर्फ, थैंक्यू, थैंक्यू और बहुत थैंक्यू।'' इसके पहले उन्होंने बताया कि जिस ड्रीम कोलैबोरेशन का वह इंतजार कर रही थीं, वह पूरा हो गया है।

    खबरें और भी

    यह वीडियो 'ये जवानी है दीवानी' स्टाइल में बनाया गया है, जिसमें दीपिका और कुशा बेस्ट फ्रेंड्स बनी हैं। शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कुशा, दीपिका को डांट लगा रही हैं, कि उनके होते हुए वह किसी को बेस्ट फ्रेंड कैसे बना सकती हैं। जबकि, दीपिका कहती हैं कि वह (तीसरी लड़की) सिर्फ दोस्त है।

    इस वीडियो के जरिये दीपिका के स्किन केयर ब्रांड 82'E का भी प्रमोशन किया गया है। वीडियो को फैंस का मिक्स रिएक्शन मिला है।