Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kushi Song Tu Meri Rojaa Teaser: समांथा रुथ प्रभु पढ़ रही हैं नमाज, विजय देवरकोंडा को हुआ प्यार, देखें वीडियो

    By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
    Updated: Sun, 07 May 2023 03:25 PM (IST)

    Kushi Song Tu Meri Rojaa Teaser खुशी फिल्म के गाने का टीजर जारी किया गया है। इसमें समांथा रुथ प्रभु नमाज पढ़ रही है और विजय देवरकोंडा उन्हें प्यार भरी ...और पढ़ें

    Kushi Song Tu Meri Rojaa Teaser, Kushi Song
    Kushi Song Tu Meri Rojaa Teaser, Kushi Song

    नई दिल्ली, जेएलएन। Kushi Song Tu Meri Rojaa Teaser: खुशी फिल्म का गाना तू मेरी रोजा का टीजर जारी हुआ है। इसमें जहां समांथा रुथ प्रभु को नमाज पढ़ते हुए देखा जा सकता है। वहीं, विजय देवरकोंडा उनकी खूबसूरती से प्रभावित नजर आ रहे हैं और वह उन्हें प्यार भरी नजरों से देख रहे हैं। विजय देवरकोंडा ने जहां कैजुअल टी-शर्ट और जींस पहन रखी है। वहीं, समांथा रुथ प्रभु ने ब्लैक कलर की कश्मीरी ड्रेस पहन रखी है। 

    समांथा रुथ प्रभु नमाज पढ़ रही है

    वीडियो की शुरुआत में विजय देवरकोंडा को वादियों में डांस करते हुए देखा जा सकता है। इसके बाद उनकी नजर समांथा रुथ प्रभु पर पड़ती है। जो नमाज पढ़ रही होती है। इसे देखकर वह वैसे ही करने का प्रयास करते हैं। उनकी आंखों में समांथा के लिए प्यार भी नजर आ रहा है। विजय देवरकोंडा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, कुशी।' उन्होंने एक दिल की इमोजी भी शेयर की है। साथ ही उन्होंने इस बात की जानकारी दी है कि पूरा गाना 9 मई को रिलीज होगा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर गाना रिलीज किया जा रहा है

    गौरतलब है कि 9 मई को ही विजय देवरकोंडा का जन्मदिन है। इसी के उपलक्ष में उनके जन्मदिन पर गाना रिलीज किया जा रहा है। विजय देवरकोंडा की पोस्ट को इंस्टाग्राम पर 7 लाख 20 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। वहीं इस पर हजारों कमेंट किए गए हैं। कई लोगों ने उनकी प्रशंसा की है। विजय देवरकोंडा ने इसके पहले गाने का पोस्टर लांच किया था। इसमें समांथा रुथ प्रभु और विजय को स्माइल करते हुए देखा जा सकता है। इस फिल्म का म्यूजिक शीशम अब्दुल ने दिया है।

    View this post on Instagram

    A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

    हिंदी में गाने के बोल तू मेरी रोजा होगा

    हिंदी में गाने के बोल तू मेरी रोजा होगा। यह 5 भाषाओं में रिलीज हो रही है। यह गाना लव सॉन्ग होगा। इस फिल्म का निर्माण निर्देशन शिवा निर्वाण ने किया है। यह फिल्म 1 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। विजय देवरकोंडा की पिछली फिल्म लाइगर थी। इसमें उनके अलावा अनन्या पांडे की अहम भूमिका थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई थी। समांथा रुथ प्रभु को हाल ही में, फिल्म शाकुंतलम में देखा गया है। इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खाई है।

    खबरें और भी